देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में डॉ. अश्विनी रतूड़ी, सुधीर भारतीय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डालफिन इंस्ट्टयूट, विजय कुमार समाजसेवी, नवीन कुमार, डंबर सिंह, विजय कुमार अपने साथियों के साथ कांग्रेस परिवार में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने समस्त साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि जिन हालातों से देश गुजर रहा है ऐसे हालातों में हम सबको एक साथ चलकर देश मेें हो रही महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, के खिलाफ एक होकर लड़ना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर लोग कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार लगातार अपने नेताओं को संरक्षण देने का काम कर रही है।
इस अवसर बुद्विजीवी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जोशी, मीडिया प्रभारी पी. के. अग्रवाल, प्रवक्ता आशीष नौटियाल, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्द ंसिंह गोगी, महामंत्री मानवेन्द्र सिह, बिरेन्द्र पोखरियाल, अमरजीत सिंह, निधि नेगी, मिथलेश कुमारी आदि उपस्थित थे।