देश के सबसे लंबे झरनों में से एक यह झरना पणजी से 60 किलोमीटर दूर है, इसका नजारा बेहद खूबसूरत

2c017040f21f58b67fa53a248531372c

सर्दियों में ऑफबीट स्पॉट एक्सप्लोर करने का अपना एक अलग ही मजा है। अगर आप भी इस सर्दी के मौसम में ऑफबीट जगह घूमना चाहते हैं तो गोवा का ट्रिप प्लान करें। यहां एक झरना है जो देश के सबसे लंबे झरनों में गिना जाता है। यह देश का 5वां सबसे ऊंचा झरना है जिसकी लंबाई करीब 310 मीटर है। खास बात यह है कि इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको गोवा की राजधानी पणजी से महज 60 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।

भगवान महावीर अभ्यारण्य और मोलेम नेशनल पार्क के अंदर स्थित इस झरने का नाम दूधसागर है। बारिश के मौसम में इसके नज़ारे देखने लायक होते हैं। इसका नाम दूधसागर इसलिए रखा गया है क्योंकि इसे वास्तव में दूध का सागर माना जाता है। दरअसल, इसका नाम दूधिया सफेद रंग के कारण रखा गया है। हालांकि, मानसून के कारण जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में दूधसागर झरना बंद रहता है।

दूधसागर जलप्रपात तक कैसे पहुँचें?

दूधसागर झरना पणजी से ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए अगर आप गोवा जा रहे हैं, तो राजधानी पणजी से रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप दूधसागर झरना जा रहे हैं, तो आप बाइक किराए पर ले सकते हैं और रूट का ऑफलाइन मैप डाउनलोड करके गोवा और पश्चिमी घाट की सैर करते हुए यहां पहुंच सकते हैं। झरने तक पहुंचने के लिए आपको दो किलोमीटर तक ट्रेक करना होगा।

दूधसागर झरना खूबसूरत है

दूधसागर झरना गोवा की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जो दूर-दूर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के नज़ारे मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। अगर आप एडवेंचर के साथ-साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह गोवा में सबसे अच्छी है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर पर्यटक खुद को झरने में डुबकी लगाने से नहीं रोक पाते। अगर आप ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो एक बार दूधसागर झरना जरूर जाएं।

दूधसागर झरने के पास इन जगहों का भ्रमण करें

दूधसागर झरने के पास कुछ सबसे मनोरम स्थान यहां दिए गए हैं जिन्हें आप देख सकते हैं:

ताम्बडी सुरला मंदिर: दूधसागर झरने से लगभग 25 किमी दूर स्थित, भगवान शिव को समर्पित 12वीं शताब्दी का यह प्राचीन मंदिर अपनी जटिल नक्काशी और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

डेविल्स कैन्यन: डेविल्स कैन्यन रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन जगह है। अगर आप वाकई रोमांच का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो दूधसागर झरने पर जाते समय इस जगह को देखना न भूलें।

भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य: दूधसागर जलप्रपात से मात्र 13 किमी दूर प्रसिद्ध भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य है, जहां आपको तेंदुए, हिरण, हाथी और कई प्रकार के पक्षियों सहित कई जानवर देखने को मिलेंगे।