Happy New Year: नववर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। इस अवसर पर देशवासियों में नव वर्ष को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इसके साथ ही राजनेताओं ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने बधाई संदेश भेजे हैं.
भारत जोको यात्रा की कुछ तस्वीरों का वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘उम्मीद है कि 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में प्रेम की दुकानें खुलेंगी. आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं.’
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! 2022 चुनौतियों का वर्ष रहा है लेकिन आशा और नवीकरण का भी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष हम सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। यह साल हमारे और हमारे परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
नया साल आप सभी के जीवन में… – योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को 2023 की शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से, यह नव वर्ष आपके जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह से भर दे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ”देश और प्रदेश के सभी लोगों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।