रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) देश-दुनिया में जाना माना नाम हैं। जितना बड़ा अंबानी का नाम है उतने बड़े इतने शानो-शौकत है। अम्बानी परिवार दुनिया के सबसे महंगे रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज में से एक ‘एंटीलिया’ में रहती हैं। 27 मंजिला ऊंचा ‘एंटीलिया’ जो करीब 400,000 स्क्वेयर फीट में बना है। ये आलिशान घर तमाम सुविधाओं से लैश है। अंबानी के इस आलिशान होम को जेड सिक्योरिटी मिली हुई है।
वही आज हम मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनके लाइफस्टाइल के बारे में आपको बताएंगे। नीता अंबानी एक खूबसूरत, स्मार्ट और पॉवरफुल बिजनेसवुमेन हैं।
वहीं वो समाज सेवा से भी जुड़ी हुई हैं। गरीबी की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए नीता अंबानी ने कई काम किए हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी वो लगातार काम कर रही हैं। अंबानी परिवार ने अपनी कंपनियों में देश के लाखों लोगों को रोजगार दे रखा है। वहीं उनके घर एंलीटिया में भी 600 से ज्यादा लोग काम करते हैं।
लेकिन आपको बता दे कि, अंबानी फैंमिली के यहां जॉब मिलना भी कोई आसान बात नहीं है। अंबानी के घर का कोई भी स्टाफ हो या उनका ड्राइवर सभी को कई टेस्ट से होकर गुजरना पड़ता है। इन टेस्ट में सफल होने वाले को ही यहां काम करने दिया जाता है।
खबरों की माने तो नीता अंबानी का ड्राइवर बनने के लिए भी ड्राइवरों को कई टेस्ट पास करना जरुरी होता हैं। इसके लिए कंपनियों को ठेका दिया जाता है। ये कंपनियां लंबी प्रक्रिया के बाद ड्राइवर का सेलेक्शन करती हैं।
जो ड्राइवर कंपनी की कसौटी पर खरा उतरता है उसे कंपनी तरफ से ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद ही ड्राइवर को नीता अंबानी या अंबानी परिवार के किसी दूसरे मेंबर की कार चलाने के लिए भेजा जाता है। इसके साथ ही ड्राइवर के सेलेक्शन के दौरान ये भी देखा जाता है कि वो ड्राइवर रास्ते में किसी भी तरह की परेशानी को हैंडल करने में सक्षम हैं या नहीं,इसके बाद ही वो सेलेक्ट हो पाते हैं।
वही अगर नीता अंबानी के स्टाफ की सैलरी की बात करे तो ये लाखो में वेतन पाते हैं। नीता अंबानी के ड्राइवर की सैलरी 2 लाख रुपये प्रति महीना है। यानी सालाना नीता अंबानी के ड्राइवर का पैकेज 24 लाख रुपये हैं।
सिर्फ सैलरी ही नहीं नीता अंबानी अपने स्टाफ को एजुकेशन अलाउंस और इंस्युरेन्स जैसी सुविधाएं भी देती हैं। यहां तक कि अम्बानी के घर काम करने वाले स्टाफ को रहने और खाने जैसी सुविधाएं भी अम्बानी परिवार मुहैया करवाता है। ड्राइवर ही नहीं नीता अंबानी के घर में काम करने वाले कुक की सैलरी भी लाखो में है,और इन्हें भी ये तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। इनके यहां काम करने वाला सीनियर अधिकारी हो या फिर ड्राइवर सबका बहुत ख्याल रखा जाता है।