मधुबनी,14 मई, (हि.स.)। जिला में सत्तारूढ जदयू पार्टी कार्यालय व जिलाध्यक्ष खोजने पर भी नही मिलेंगे। रविवार को जद यू का स्थापित जमीनी कार्यकर्ता ने पार्टी के अन्दरूनी स्थिति भयावह बताया।कहा कि मुसाफिर हूं यारों, न घर है न ठिकाना” की स्थिति हम जद यू कार्यकर्ताओं की वर्तमान व्यवस्था है।
आरोप है कि जदयू के कद्दावर नेता सतेन्द्र कामती वर्तमान में जिलाध्यक्ष पद पर काबिज हैं।बताया कि जिला मुख्यालय में इनका कोई भी पार्टी संगठनात्मक कार्यक्रम दृष्टव्य नही होता।यदाकदा मधुबनी मुख्यालय आते हैं।शहर से दूर रांटी गांव स्थित चन्द्रा कॉम्प्लेक्स की भव्य इमारत के एसी रूम में कुछ चेहते लोगों के साथ भेंटघाट व खानपीन जश्न के साथ कार्यक्रम हो जाता है।
जद यू जिलाध्यक्ष का मीडिया के कुछ चेहते लोगों के साथ पुरानी दोस्ती निर्वहन क्षणभर हो जाता है।वर्तमान में मधुबनी जिला से जदयू के तीन विधायक एक सांसद व एक विधान पार्षद अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। फुलपरास की विधायक श्रीमती शीला मंडल वर्तमान सरकार में परिवहन मंत्री हैं।माननीया मंत्री जिला की गौरव हैं। कारण माननीय नीतीश कुमार के मुख्यमंत्रित्व काल में शीला मंडल को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिला।परन्तु ताज्जुब है कि शीला मंडल का दर्शन शायद जिला मुख्यालय में किसी पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनप्रतिनिधि सहित मीडिया बन्धुओं को होता होगा ?
इधर बाबूबरही की विधायक मीना कामत को अपने क्षेत्र के नल – जल घोटाला की फरिछौठ में लिप्त व सुधार करवाने में परेशान बताया। मीना कामत को अपने क्षेत्र के अतिरिक्त जिला तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का फुर्सत कहां?
नेपाल सीमावर्ती इलाका से सटा विधानसभा क्षेत्र हरलाखी के विधायक सुधांशु को अपने विरासतीय राजनीतिक करतब के अनुपालन में तल्लीन बताया।जिला से उन्हें मतलब कहां ?
जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की जिला प्रशासन पर मजबूत पकड़ व राज्य सत्ता में अव्वल भागीदारी पर जिला से प्रखंड तक ” यस सर” की गुंजाइश चहुंओर दिखाई देती है।
झंझारपुर के क्षेत्रीय जदयू सांसद आरपी मंडल को मुद्दाविहीन राजनीति के द्योतक बताया।सांसद आरपी मंडल को कुछ गमैया अनपढ व नाक के बाल चेहते सलाहकारों से घिरकर ”फिजिकली अनफिट नेताजी बनकर जय- जय बताया।
चार बर्ष पूर्व बाढ की विभीषिका में बेघर हुए चालीस पीड़ित परिवार अभी भी कमला तटबंध पर शरणार्थी बना रहता?झंझारपुर के जद यू सांसद आरपी मंडल को मधुबनी मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में सिर्फ व सिर्फ कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखना व मीडिया से परहेज नीयत बताया।वैसे समाधान यात्रा क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू जनप्रतिनिधियों को आमजन सहित कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पदाधिकारियों को भी आमजन सहित सभी दलों के कार्यकर्ताओं की फरियाद सुनने की नसीहत दिया गया।