By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर किया नमन, बताया अपना मार्गदर्शक
Notification
Latest News
त्वचा की देखभाल: ऐसे करें टमाटर का इस्तेमाल, ग्लोइंग स्किन के साथ आएंगे ये फायदे!
August 11, 2022
KGF के ‘रोकीभाई’ ने बहन और बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन, देखें फोटो
August 11, 2022
ओपन शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर साउथ की एक्ट्रेस का कूल लुक बाजार गया, वायरल हुई तस्वीरें
August 11, 2022
बेबी बॉय : टीवी के मशहूर अभिनेता बने पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, शेयर की ये तस्वीर…
August 11, 2022
Naga Chaitanya-Rashmika Mandanna in Parasuram Next:
साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य अब करेंगे हॉट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस, महेश बाबू ने रखा है खास प्लान
August 11, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर किया नमन, बताया अपना मार्गदर्शक

neha maurya
Published August 6, 2022
Last updated: 2022/08/06 at 1:27 PM
2 Min Read
SHARE

भोपाल, 06 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास स्थित सभागार में शनिवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि अपने सेवा भाव व कर्म से सुषमा दीदी ने दुनिया का हृदय जीता। उन्होंने मुझे भी सदैव धैर्य से सिखाया और मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि “आदरणीय दीदी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तीसरी पुण्यतिथि पर सादर नमन करता हूं। आपने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों का नेतृत्व करने के साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री, विदिशा सांसद सहित अन्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकास, लोक कल्याण, गरीब उत्थान में योगदान दिया।”

उन्होंने कहा कि आज उनकी बहुत याद आ रही है। बरबस उनका मुस्कराता हुआ चेहरा बार-बार सामने आ जा रहा है। कई बार ऐसा आभास हो रहा है कि वह मुझे स्नेह से समझा रही हैं कि इतना काम मत करो, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो; जैसा कि वह मुझे अक्सर कहा करती थीं। जब भी आदरणीय सुषमा दीदी बोलती थीं कि तो ऐसा लगता था कि माता सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान हैं। दीदी के पास स्नेह के साथ-साथ अपार अनुभव था, जिसे वह सस्नेह खुले मन से बांटती थीं। उन्होंने मुझे भी सदैव धैर्य से सिखाया और मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सबकी प्यारी दीदी सुषमा ने प्रदेश व देश के लोगों के साथ-साथ अपने सेवा भाव व कर्म से दुनिया का हृदय जीता। आज भी वह अपने कार्यों एवं विचारों के माध्यम से असंख्य लोगों की स्मृतियों में जिंदा हैं और सदैव रहेंगी। पुण्यतिथि पर दीदी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

neha maurya August 6, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

गुजरात: इस फेस्टिव सीजन में घूमने के लिए बेस्ट हैं गुजरात की ये सात जगहें, जरूरत पड़ने पर ही प्लान करें

August 11, 2022
देश

GIL SCAM: गुजरात इंफॉर्मेटिक्स लिमिटेड घोटाले में 38 करोड़ से अधिक के आरोपियों की संपत्ति जब्त

August 11, 2022
देश

स्वतंत्रता दिवस 2022: 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी कर सकते हैं ये अहम ऐलान

August 11, 2022
देश

पाटन : असामाजिक तत्वों ने वाराही को आतंकित किया, व्यापारियों को बंदूक की नोक पर लूटा

August 11, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?