नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है।
मामले की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा है। फिलहाल पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चंदन विहार निवासी खुर्शीद उर्फ अल्ल्हा (58) के रूप में हुई है। वह राज मिस्त्री का काम करता था, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था।
डीसीपी ने आगे बताया कि रविवार सुबह करीब 11.14 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिम विहार में एक शख्स को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से तीन कारतूस के खोल बरामद किये हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है।