Mango Leaves Benefits: बचपन से हम सभी ने सुना और पढ़ा है कि आम फलों का राजा होता है. गर्मी का मौसम आते ही लोगों में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। आम बहुत से लोगों का पसंदीदा फल होता है। लोग इसे पकने के बाद न केवल फल के रूप में खाते हैं, बल्कि इसे कच्चा आम की चटनी, पन्ना या अचार के रूप में भी खाना पसंद करते हैं. आम जो देखने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
आम के पत्तों के फायदों के कारण लोग इसकी पत्तियों को खाते भी हैं। विटामिन ए, सी और बी से भरपूर आम के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं कई औषधीय गुणों से भरपूर आम के पत्ते कई समस्याओं से निजात दिलाने में भी मददगार होते हैं। आइए जानते हैं आम के पत्तों के ऐसे ही कुछ कमाल के फायदों के बारे में-
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आम के पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दरअसल ये पत्ते रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। इससे बीपी कंट्रोल में रहता है और नॉर्मल रखने में भी मदद मिलती है।
कैंसर से बचाएं
आम के पत्तों में एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। साथ ही, यह मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोक सकता है जो कैंसर का मुख्य कारण हैं। ऐसे में आम के पत्तों का नियमित सेवन आपको कैंसर जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारी से दूर रख सकता है।
मधुमेह में उपयोगी
मधुमेह रोगियों को आम से दूर रहने की सलाह दी जाती है लेकिन मधुमेह में इसके पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें अपनी जीवनशैली में शामिल करने से मधुमेह की समस्या में काफी राहत मिलती है।
बालों के लिए फायदेमंद
अगर आप अपने बालों को प्राकृतिक तरीके से खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इसके लिए भी आम के पत्ते काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आम के पत्तों में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स बालों के समय से पहले सफेद होने की समस्या से निजात दिलाता है।
पेट के अल्सर के लिए फायदेमंद
कई गुणों से भरपूर आम के पत्ते पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह पत्ता आपके पेट के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। अगर आप अल्सर की समस्या से परेशान हैं तो इसके इलाज में आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।