नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाएंगी ममता

कोलकाता :  आगामी 27 मई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होनी है। उसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली जाने वाली हैं।

राज्य सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि उसी बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल समेत गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया है कि वहां बैठक से पहले या बाद में 2024 के लोकसभा चुनाव केन्द्रित विपक्षी एकता को लेकर बैठक हो सकती है।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न राज्यों में घूम कर गैर भाजपा पार्टियों के प्रमुखों को एक करने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पहले दिया है। इस बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल होंगे, इसलिए सभी की निगाहें टिकी हुई है।

इसके पहले कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी और विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर बल दिया था। उसके बाद ओडिशा पहुंची मुख्यमंत्री ममता मे नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी। कुमार स्वामी भी कोलकाता आए थे और ममता से मिले थे। इस बीच नीतीश कुमार भी कोलकाता आकर ममता से मिल चुके हैं। कुमार ने तो ओडिशा जाकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की है। इसके लिए 27 मई को दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद इन नेताओं की अलग बैठक पर निगाहें टिक गई हैं। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन की वकालत करती रही हैं।

Check Also

वीर सावरकर: अमित शाह ने महान देशभक्त वीर सावरकर को याद किया

  आज वीर सावरकर की 140वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय …