लक्जरी वाहन जब्त, चार मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

धुबड़ी (असम) :  धुबड़ी जिला में मवेशियों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात हालाकुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीछा कर एक लग्जरी वाहन सहित चार गायों को जब्त किया है।

लग्जरी वाहन (डब्ल्यूबी-74एजे-4911) को राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से जब्त किया गया। चालक एवं तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया है कि मवेशी तस्करी के गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Check Also

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने की पाॅड कार का संचालन गंगा किनारे करने की मांग

हरिद्वार, 09 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी …