विधायक के साथ लोकतंत्र सेनानियों ने सीएम से की मुलाकात

हमीरपुर, 16 मार्च (हि.स.)। राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने गुरुवार को लोकतंत्र सेनानियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक मनीषा अनुरागी ने मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की भी बात रखी।

गुरुवार को विधायक मनीषा अनुरागी लोकतंत्र सेनानी मदन मोहन राजपूत, सरस्वती शरण द्विवेदी, शारदादीन यादव के साथ मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने मुख्यमंत्री के सामने समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। लोकतंत्र सेनानियों ने मुख्यमंत्री से बीमारी की हालत में इलाज के लिए गोल्डन कार्ड जारी करने की बात रखी। जिससे बुढ़ापे में इलाज की सुविधा मिल सके। इसके अलावा प्रदेश मुख्यालय में लोकतंत्र सेनानियों को ठहरने की व्यवस्था हो।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह राष्ट्रीय पर्व पर लोकतंत्र सेनानियों को भी आमंत्रित करने और मानदेय में वृद्धि की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निराकरण करने की बात कही।

Check Also

कानपुर फायर: कानपुर के हमराज मार्केट में 800 से ज्यादा कपड़ों की दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

कानपुर फायर : कानपुर की बांसमंडी में हमराज मार्केट से सटे एआर टावर में गुरुवार …