जानिए इस फेस स्क्रब को बनाने का तरीका जो रूखी-सूखी त्वचा को फिर से चमका देगा

गर्मियों में त्वचा बहुत ही बेजान और रूखी हो जाती है। डिहाइड्रेशन भी एक कारण है क्योंकि गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे त्वचा में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए शहद का फेस स्क्रब बनाने का तरीका लेकर आए हैं। शहद त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इसके साथ ही शहद त्वचा को पोषण देने में मददगार साबित होता है। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट बनती है, तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं शहद का फेस स्क्रब…

शहद का फेस स्क्रब बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

शहद 1 बड़ा चम्मच

बेसन 2 बड़े चम्मच

चीनी

पानी

हनी फेस स्क्रब कैसे बनाएं?

  • शहद का फेस स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें।
  • फिर आप इसमें 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच बेसन, चीनी और पानी मिलाएं।
  • फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब आपका हनी फेस स्क्रब तैयार है।

हनी फेस स्क्रब का उपयोग कैसे करें?

  • शहद का फेस स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद तैयार स्क्रब को अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
  • फिर अपने चेहरे पर कुछ देर तक हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसके बाद इसे पानी से धोकर साफ कर लें।

Check Also

अगर इस समय दही मिल जाए तो वह गरमी में खट्टा नहीं होगा, ताजा रहेगा

गरमी के मौसम में खाने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. तापमान बढ़ने के …