By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: लाठ के लाल ने बर्मिंघम में गाड दिया लठ्ठ
Notification
Latest News
मनुष्य स्वयं को पहचानना भूल रहा है जिसके कारण वह समस्याओं से घिरा हुआ
August 15, 2022
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल: खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन चीजों को अपने आहार में शामिल करें
August 15, 2022
दांतों की सड़न से बचाव: अगर आप दांतों की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
August 15, 2022
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए रोजाना इतनी मात्रा में अखरोट का सेवन करें
August 15, 2022
दांतों की सड़न से बचाव: अगर आप दांतों की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

लाठ के लाल ने बर्मिंघम में गाड दिया लठ्ठ

neha maurya
Published August 5, 2022
Last updated: 2022/08/05 at 10:52 AM
3 Min Read
SHARE

सोनीपत, 05 अगस्त (हि. स.)। सोनीपत के गांव लाठ में शुक्रवार को मुबारक दिन है। आजादी का अमृत महोत्सव में एक नगीना और जड़ दिया है लाठ के लाल सुधीर ने भारत वासियों को स्वर्ण पदक के रुप में एक बेहतरीन तोहफा दिया तो पूरे गांव प्रदेश ओर देश में खुशी बयार आ गई है। गांव लाठ में खुशी का माहौल है

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर स्टार सुधीर ने स्वर्ण जीतकर एक नये इतिहास की रचना की है। राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पैरा-पावरलिफ्टर स्टार सुधीर बन गए हैं। इससे पहले 2014 में पावरलिफ्टर सकिना खातून ने कांस्य पदक जीता था। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर यह सुनहरी झलक स्वर्ण पदक जीत कर भारतीयों को दिखाई है।

87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैंक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास 208 किलो वजन, दूसरा प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। इसके साथ ही 212 किलो वजन की लिफ्ट होने पर सुधीर ने अपने नाम एक गेम्स रिकॉर्ड भी लिख दिया। अंतिम चरण में सुधीर 217 किलो वजन उठाने थोड़ा चूक गए। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर सिरमौर बने, स्वर्ण पदक भारत को दिलाने में सफल हो गए।

27 साल के सुधीर ने स्वर्ण पदक के साथ बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पैरा खेलों में पदकों का खाता खोला। मेन्स हेवीवेट कैटेगरी में सुधीर के बाद नाइजीरिया के इकेचुकु क्रिस्टियन ओबिचुकु ने 133.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि स्कॉटलैंड के मिकी यूल ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

सुधीर के खेल सफर पर एक नजर

सुधीर ने इससे पहले इसी साल जून 2022 में दक्षिण कोरिया में विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग एशिया-ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप में पुरुषों के 88 किग्रा भारवर्ग में 214 किलोग्राम की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ कांस्य पदक जीता और 2022 हांग्झू एशियाई पैरा खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सुधीर पांच वर्ष की आयु में पोलिया का शिकार हो गए थे। इसके बाद 2013 में सोनीपत में खुद को फिट रखने के लिए पावरलिफ्टिंग शुरू की थी।

neha maurya August 5, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

सोमवार को बीड में विनायक मेटे के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा

August 14, 2022
देश

राज्य कैबिनेट के खातों के आवंटन का ऐलान, फडणवीस के पास पांच अहम खाते

August 14, 2022
देश

भारत में कानून पर प्रमुख निर्णय

August 14, 2022
देश

घड़े का पानी पीने पर शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत

August 14, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?