By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: कोयला उत्पादन के एवज में दो साल में झारखंड को मिले 19 हजार करोड़
Notification
Latest News
टीना दत्ता ने फिर तोड़ी ‘संस्कारी बहू’ की छवि, शॉर्ट ड्रेस पहनकर किया बोल्ड फोटोशूट!
August 10, 2022
श्रीमती गैलेक्सी 2023: कैप्टन चाहत दलाल बनीं ‘मिसेज गैलेक्सी’; मुंबई हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत
August 10, 2022
शहनाज़ गिल : शहनाज़ गिल का ग्लैमरस अवतार, देखें नया फोटोशूट!
August 10, 2022
फोटो: बाथटब में बैठी अंकिता लोखंडे का बोल्ड अवतार, सिजलिंग पोज!
August 10, 2022
Manushi Chhillar Pics: ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में मानुषी छिल्लर का बेहद ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें!
August 10, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
झारखण्ड

कोयला उत्पादन के एवज में दो साल में झारखंड को मिले 19 हजार करोड़

neha maurya
Published August 6, 2022
Last updated: 2022/08/06 at 3:37 PM
3 Min Read
SHARE

रांची, 06 अगस्त (हि.स.)। झारखंड में हो रहे कोयला उत्पादन के द्वारा मिले लाभ में से बीते दो वर्षों में राज्य को लगभग 19 हजार करोड रुपये का भुगतान किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा में दी है।

रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड में कोयला उत्पादन और इससे हुए मुनाफे और राज्य को दिए जा रहे लाभ से संबंधित सवाल लोकसभा में पूछा था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रॉयल्टी, डीएमएफटी, एनएमएईटी, स्टेट जीएसटी, जीएसटी मुआवजा, उपकर, कोयले पर उपकर, राज्य बिक्रीकर सहित अन्य निधियों को जोड़कर झारखंड राज्य को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 8654 करोड रुपये और 2021-22 में 10339 करोड रुपये का भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में नाम निर्दिष्ट प्राधिकरण द्वारा आवंटित खानों से झारखंड राज्य में 105 और 238 करोड रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सीआईएल और इससे जुड़ी अन्य कंपनियों के द्वारा कोयला उत्पादन वाले क्षेत्र के प्रभावित लोगों के लिए सीएसआर के तहत स्वास्थ्य देखभाल, जलापूर्ति, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा और आजीविका विकास, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद आदि को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इसके तहत विगत तीन वर्षों में सीएसआर के तहत झारखंड में 173 करोड रुपये की राशि खर्च की गई है।

जोशी ने बताया कि 2023-24 और 24-25 के लिए सीसीएल ने विभिन्न क्षेत्रों से कोयला उत्पादन का बड़ा लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए बेहतर काम किया जा रहा है। बीसीसीएल के घाटे में चलने की बात भी जवाब में कही गई है। सदन में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आने वाले दो वर्षों में झारखंड में एनटीपीसी, हिंडालको, त्रिमूला इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड, यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, डीवीसी, सीसीएल सहित कई कंपनियों को कोयला निकालने की अनुमति दी गई है। इसके तहत वर्ष 2023-24 और 24-25 में लगभग 120 मिलियन से अधिक कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में सांसद को बताया कि सीसीएल ने बीते दो वर्षों में लगभग 2900 करोड रुपये लाभ कमाया है जबकि बीसीसीएल 2020 में 1200 करोड़ रुपये के घाटे में रहा है।

neha maurya August 6, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

झारखण्ड

दहेज प्रताड़ना से दुखी होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

August 10, 2022
झारखण्ड

गिरिडीह : दोहरी नागरिकता के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

August 10, 2022
झारखण्ड

झारखंड कांग्रेस प्रभारी पहुंचे रांची, नेताओं ने किया स्वागत

August 9, 2022
झारखण्ड

झारखंड में कोरोना के 837 एक्टिव केस, जमशेदपुर में सबसे अधिक 345

August 9, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?