जगदलपुर : बस्तर में हुई बारिश, 05 मई तक यलो अलर्ट जारी

जगदलपुर : बस्तर जिला मुख्यालय में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाय रहे, दोपहर 1:30 बजे बादल बरसने लगे कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी बादल छाये हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 05 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। इधर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी व द्रोणिका के असर से मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान 27 डिसे. तक लुढ़क गया है। मौसम में परिवर्तन के कारण मई माह में यहां 40 डिसे. से उपर की गर्मी से लोगों को राहत है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 02 दिनों तक तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाएगा, हल्की बारिश की भी अनुमान लगाया गया है।

बस्तर संभाग में गर्मी के मौसम में हो रहे बारिश से किसान परेशान हैं। मानसून पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है। मौसम में प्रतिदिन हो रहे बदलाव से फसलों पर कीट का प्रकोप बढ़ रहा है। रबी फसलों में तनाछेदक का प्रकोप दिख रहा है। किसानों को फसलों का निगरानी की सलाह कृषि वैज्ञानिकों ने दी है। खेतों में पानी निकासी आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

मौसम वैज्ञानिक दीपांशु मुखर्जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के एक ऊपरी हवाका चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। गर्म हवा और नमी युक्त हवा के कारण मौसम बदल रहा है। इसके अलावा द्रोणिका भी विदर्भ से कर्नाटक तक बनी हुई है। गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने व वज्रपात होने की भी संभावना है।

Check Also

महाराजगंज में व्यवसाई को गोली मारने का प्रयास

मेदिनीनगर, 6 जून (हि.स.)। झारखंड के हरिहरगंज से सटे सीमावर्ती बिहार के कुटुंबा थाना क्षेत्र …