मई माह में नहीं मिला बढ़ा हुआ मानदेय, टूटी नगर सैनिकों की उम्मीदें

धमतरी, 20 मई (हि.स.)। बजट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर सैनिकों के मानदेय में साढ़े छह हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। बढ़ा मानदेय उन्हें अप्रैल माह से मिलना था, लेकिन अभी भी जिले के नगर सैनिकों को पुराना मानदेय 13200 रुपये ही उनके खाता में जमा हो रहा है। इससे नगर सैनिकों में नाराजगी है। जिलेभर में पदस्थ नगर सैनिकों को अब बढ़ा हुआ मानदेय मिलने का बेसब्री से इंतजार है, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से निजात मिल सके।

धमतरी जिले में नगर सैनिकों के 267 पद स्वीकृत है। पद के विरूद्ध 240 नगर सैनिक कार्यरत है, जो धमतरी, कुरूद, भखारा, नगरी, सिहावा, मगरलोड, करेलीबड़ी समेत जिलेभर के थाना व चौकियों समेत जिला अस्पताल में अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। कार्यरत नगर सैनिक लंबे समय से पुलिस जवानों की तरह तनख्वाह की मांग कर रहे हैं, क्योंकि नगर सैनिक व पुलिस के जवान एक समान कार्य करते हैं। ड्यूटी भी एक ही प्रकार का होता है, लेकिन उनकी मांगे सालों से लंबित है। नगर सैनिकों की मांग को देखते हुए इस साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में नगर सैनिकों के मानदेय में 6500 रुपये बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। इससे नगर सैनिकों में काफी खुशी है। उन्हें अप्रैल माह से बढ़ा हुआ मानदेय मिलने की उम्मीदें थी। मई माह में बढ़ा हुआ राशि करीब 20500 रुपये उनके खातों में जमा होना था, लेकिन पुराना मानदेय 13200 रुपये ही मिला। बढ़ा हुआ राशि खातों में जमा नहीं होने से नगर सैनिकों में मायूसी छा गया है। कुछ सैनिकों ने बताया कि अपै्रल माह से उन्हें यह राशि मिलना था, लेकिन नहीं मिला है। अब उन्हें बढ़ा हुआ मानदेय मिलने का बेसब्री से इंतजार है।

 

कुछ नगर सैनिकों ने बताया कि कुछ साल पहले जब मानदेय और बढ़ा था, तो उन्हें बढ़ा हुआ मानदेय लेटलतीफी से मिला, लेकिन एरियर्स नहीं दिया गया। ऐसे में नगर सैनिक इस बार भी असमंजस की स्थिति में है कि बढ़ा हुआ मानदेय एरियर्स के रूप में मिलेगा या नहीं।जिला होमगार्ड कमांडेंट सुनील शुक्ला ने बताया कि राज्य शासन के बजट में नगर सैनिकों के मानदेय बढ़ाने घोषणा जरूर हुई है, लेकिन अभी तक प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। बढ़ा हुआ मानदेय मिलने के लिए कई पकि्रया होगी। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने और राशि आने के बाद नगर सैनिकों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। शासन के आदेशानुसार अपै्रल माह से नगर सैनिकों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। प्रशासकीय स्वीकृति के बाद राशि मिलने पर बढ़ा हुआ राशि को एरियर्स के रूप में नगर सैनिकों को दिया जाएगा। वर्तमान में जिले में 240 नगर सैनिक कार्यरत है।

Check Also

प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, गिरफ्तार

हरिद्वार, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता …