By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: नवादा के पांडेयगंगौट मड़ही पूजा में सूफी संत वारिस पाक पर चादरपोशी को उमड़ी भीड़
Notification
Latest News
Rakshabandhan 2022: रक्षाबंधन के दिन जरूर करें ये खास उपाय, बहन के साथ ही भाई की होगी तरक्की
August 8, 2022
मुहर्रम 2022: मुहर्रम का त्योहार कैसे मनाया जाता है? इतिहास और महत्व जानें
August 8, 2022
Royal Enfield Hunter 350 की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
August 8, 2022
Prajakta Mali Birthday : ‘रणबाजार’ में प्राजक्ता माली ने दिए बोल्ड सीन, तस्वीरें देखकर आपके भी हो जाएंगे चक्कर
August 8, 2022
Prajakta Mali Birthday: प्राजक्ता माली जितनी बोल्ड हैं उतनी ही सिंपल, ये फोटोज काफी चर्चा में रही
August 8, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

नवादा के पांडेयगंगौट मड़ही पूजा में सूफी संत वारिस पाक पर चादरपोशी को उमड़ी भीड़

neha maurya
Published July 2, 2022
Last updated: 2022/07/02 at 5:08 PM
4 Min Read
SHARE

नवादा ,2 जुलाई(हि. स.)। नवादा जिले के कौआकोल प्रेम,सौहार्द व भाईचारे की प्रतीक दो दिवसीय मड़ही पूजा प्रखण्ड के पाण्डेयगंगौट गांव में शनिवार से शुरू हो गई। मड़ही पूजा में मजहबी की दीवार इस कदर टूटी कि कौन हिंदू, कौन मुसलमान का भेद खत्म हो गया। एक ही चादर को एक तरफ हिन्दू ने तो एक तरफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पकड़कर सूफी संत की समाधि पर चढ़ाया। इस सैलाब में सिर्फ आस्था,श्रद्धा और समर्पण दिख रहा था। सूफी संत वारिस पाक और संत शिरोमणि पंचबदन सिंह उर्फ महंथ बाबा की पुण्यस्मृति में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय मड़ही पूजा में शरीक होने के लिए देश भर से श्रद्धालु पांडेय गंगौट पहुंचे हैं। सर्व प्रथम सूफी संत भजन से बाबा की अराधना कर पूजा समारोह की शुरुआत की।

इस पूजा की खास खासियत रही है कि इसमें शामिल होने तथा मन्नतें मांगने के लिए हर सम्प्रदाय के लोग पहुंचते हैं। इसी का नतीजा है कि पूजा के दौरान यहां मजहब की दीवार टूट जाती है। क्या हिन्दू क्या मुसलमान, बच्चे,बूढ़े और जवान सभी एक रंग में रंग जाते हैं। इस पूजा में शामिल होने के लिए देश के कोने- कोने से वारसी धर्मावलंबी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। ऐसी मान्यता है कि यहां जिस भी श्रद्धालु ने सच्चे मन से आकर बाबा की दरबार में माथा टेके हैं,बाबा वारिस पाक ने सभी की मुरादें अवश्य ही पूरी की हैं। इसी का नतीजा है कि पाण्डेयगंगौट स्थित मड़ही में प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास की अठारहवीं तिथि को आयोजित होने वाले इस पूजा में देश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुंच कर बाबा के दरबार में माथा टेकते हैं एवं चादरपोशी भी करते हैं।

पूजा को लेकर साफ सफाई,सुरक्षा व्यवस्था एवं रोशनी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं की मनोरंजन के लिए पूजा स्थल परिसर में तरह तरह के ऐतिहासिक नाट मंचन,सूफी भजन,कौव्वाली एवं लोक नृत्य की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गई है। पूजा में शामिल होने दूर दराज से पहुंचने वाले मेहमानों के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था भी पूजा आयोजकों द्वारा की गयी है। मड़ही पूजा को सफल बनाने में समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

ग्रामीणों की मानें तो अयोध्या के प्रसिद्ध संत झुनकी बाबा भी मडही पूजा में आते थे। वे जब तक जीवित रहे मड़ही पूजा में आते रहे। वारिस पिया को चाहने वाले सूफी संत पंचवदन बाबा की ख्याति दूर -दूर तक फैली थी। लोग बताते हैं कि वे हर किसी की समस्याओं को दूर करते रहते थे। उनके चाहने वाले अपनी किसी भी समस्या को लेकर जाते थे तो उनके समस्या का निराकरण अवश्य होता था। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो मड़ही में लोग अपनी मन्नतें मांगने के लिए चिट्ठी लिखकर समाधि के पास रखते हैं। श्रद्धालु चिट्ठी में अपनी समस्याएं लिखकर बाबा से मिन्नतें करते हैं।

neha maurya July 2, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

बिहार की सियासी गर्मी के बीच जानिए सीएम नीतीश कुमार के यू-टर्न का इतिहास

August 8, 2022
बिहार

जानिए, बिजली इंजीनियर नीतीश कुमार ने कब पलटा

August 8, 2022
बिहार

जिलाधिकारी ने 93 पंचायत सचिव को दिया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

August 8, 2022
बिहार

एकमा में स्कूली बच्चों को कोविड-19 डोज को लेकर महाअभियान

August 8, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?