दांत दर्द का घरेलू उपचार: कई बार हमने देखा है कि बहुत से लोग अपने दांत दर्द को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इनके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कैविटी, कैल्शियम की कमी, दांतों की ठीक से सफाई न करना, अक्ल दाढ़, बैक्टीरियल इन्फेक्शन आदि। ऐसे में दर्द के कारण लोग दवा लेना शुरू कर देते हैं, जिससे थोड़ी देर के लिए आराम तो मिल जाता है, लेकिन यह नुकसानदायक भी हो सकता है। क्योंकि बहुत अधिक दवाएं हमारे गुर्दे को प्रभावित करती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप दांत दर्द से छुटकारा पा सकते हैं तो आइए जानते हैं।
दांत दर्द से राहत दिलाएगा ये घरेलू उपाय
1. लौंग
लौंग को दांत दर्द के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, सदियों से यह उपाय चला आ रहा है। लौंग को आयुर्वेदिक औषधि भी माना जाता है, यह दांत दर्द में बहुत फायदेमंद होती है। दांतों की समस्या के लिए दो से तीन लौंग लें और इसे थोड़ा-सा पीसकर दांतों के नीचे रखें, इससे आपको आराम मिलेगा।
2. हींग
हींग को दांत दर्द के लिए सबसे अच्छा उपाय माना जाता है, इसका इस्तेमाल करने के लिए आप दो से तीन चुटकी हींग में नींबू के रस की दो से चार बूंदें मिलाएं और फिर पेस्ट से दांतों में मालिश करें, कुछ ही मिनटों में आपको आराम मिल जाएगा।
3. प्याज
अगर आपके दांत में दर्द है तो आप प्याज के इस्तेमाल से भी आराम पा सकते हैं। इसके लिए प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और जहां दर्द हो रहा हो वहां अच्छी तरह चबा लें, आराम मिलेगा। दर्द में प्याज का रस बहुत फायदेमंद होता है।
नोट- यहां दी गई जानकारी घरेलू उपचार और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।