होम्योपैथी के डा. आदर्श त्रिपाठी को मिला आइकन अवार्ड

लखनऊ, 17 मई (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के रहने वाले डा. आदर्श त्रिपाठी को होम्योपैथिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान दून यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की उपस्थिती में प्रदान किया गया।

डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी गरीबों और असहाय लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने किए गए शोधों पर चर्चा भी की। होम्योपैथिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे कई चिकित्सकों को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया।

आइकॉन अवार्ड में सम्मानित होने वालों में डॉक्टर पी के शुक्ला, डॉक्टर उमंग खन्ना, डॉ ए के त्रिपाठी , डॉ पीयूष शुक्ला,डॉक्टर एस बी तिवारी को होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में वृहद एवं सराहनीय योगदान के लिए नेशनल होम्योपैथिक आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Check Also

लखनऊ : कोर्ट परिसर और तिराहे-चौराहों पर पुलिस का पहरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ :  लखनऊ के सिविल कोर्ट में दुर्दांत अपराधी संजीव जीवा की मौत के बाद …