रायपुर : राजधानी में करोड़ों का होर्डिंग घोटाला, कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का खुला खेल : आप

रायपुर, 6 मई (हि.स.)। नगर निगम रायपुर में करोडों के होर्डिंग घोटाले मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। राजधानी रायपुर में करोड़ों का होर्डिंग घोटाला हो गया, लेकिन नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि महापौर एजाज ढेबर जन्मदिन मनाने में लगे हैं, अपने जन्मदिन पर राजधानी की सड़कों को बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर से पाट दिए, लेकिन निगम में इतना बड़ा घोटाला हुआ इन्हें जानकारी तक नहीं लगी। यह बड़े शर्म की बात है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि सरकार जनता को धोखा दे रही है। भूपेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे साफ तौर पर भूपेश सरकार की असफलता जाहिर होती है कि नाक के नीचे नगर निगम के अफसरों ने इतना बड़ा घोटाला कर गए कि पार्षद, कलेक्टर, विधायक और निगम महापौर को जानकारी तक नहीं लगी और अफसरों ने महापौर से छिपाकर 27 करोड़ रुपये का घोटाला कर गए। नगर निगम के अफसरों ने एड एजेंसियों से पैसे लेकर फिर मन चाहे पोल लगवाकर होर्डिंग लगवा दिया।

‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि पूरे राजधानी में आधे से अधिक होर्डिंग्स सीएम भूपेश, उनके मंत्री या फिर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर के लगे हैं, लेकिन उन्हें ही नहीं पता कि करोड़ों रुपये का होर्डिंग स्कैम हो रहा है। विकास के नाम पर पूरे प्रदेश में विज्ञापन के अलावा और कुछ नहीं दिख रहा है। सरकार का विकास सिर्फ होर्डिंग्स और बैनर में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में होर्डिंग घोटाले का पर्दाफाश हो चुका है, ताज्जुब की बात यह है कि सरकार की नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला हो गया और महापौर एजाज ढेबर बेहोशी की नींद सो रहे थे। कांग्रेस के कार्यकाल में घोटाला और भ्रष्टाचार में चरम पर है।

Check Also

राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा वेट कम न करने से पेट्रोल-डीजल महंगा है- कौशिक

भीलवाड़ा, 04 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के प्रदेश सह प्रभारी मदनलाल …