नई दिल्ली: खराब दिनचर्या, गलत खान-पान और तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है. हाई ब्लड प्रेशर से दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए जरूरी है कि हाई बीपी को कंट्रोल में रखा जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में अधिक तनाव और सोडियम के असंतुलन के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अपने आहार में पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। पोटैशियम शरीर में सोडियम को संतुलित रखता है। साथ ही रोजाना व्यायाम करें। इसके अलावा प्याज के छिलके भी हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। कई स्टडीज में दावा किया गया है कि प्याज का छिलका हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप भी हाई बीपी के मरीज हैं और बढ़ते बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं तो प्याज के छिलके का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-
प्याज
प्याज का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें जरूरी पोषक तत्व आयरन, फाइबर, फोलेट पोटैशियम, विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर प्याज की पत्तियों और छिलकों में पाया जाने वाला एसेंशियल पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके लिए हाई बीपी के मरीज प्याज का सेवन जरूर करें।
प्याज के छिलके का सेवन कैसे करें
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज प्याज के छिलके का काढ़ा या चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में प्याज के छिलके को अच्छी तरह उबाल लें। उबाल आने पर इसे शहद के साथ सेवन किया जा सकता है। आप ग्रीन टी को प्याज के छिलकों में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। भी लाभ होगा। हालांकि, खुराक के बारे में डॉक्टर से सलाह लें।