राज्य के 17 जिलों में दो दिन लू चलने के आसार

पटना :  शहर में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 17 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। पटना में कुछ दिनों से सुबह 9 बजे से ही गर्म हवा चल रही है। यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज सुबह से ही तेज धूप निकली। हालांकि, सुबह में हवा में नमी के कारण राहत थी लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम गर्म हो गया।

मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, पूर्णिया और अररिया में लू की चेतावनी दी है। राजधानी पटना सहित राज्य के 13 जिलों में 11 और 12 मई को लू की चेतावनी जारी हुई है।

इसके अलावा पूर्णिया, शेखपुरा, खगड़िया और बांका लू की चपेट में रहे। प्रदेश का सबसे गर्म जिला शेखपुरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

Check Also

किसानों की आय दोगुनी करने की स्पष्टदर्शी पहल है एमएसपी में वृद्धि : गिरिराज सिंह

बेगूसराय :  केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में एक बार …