अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोने की पोजीशन का भी हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि कैसे सोने की पोजीशन आपकी सेहत को फायदा पहुंचाएगी। बाईं ओर करवट लेकर सोने से सीने की जलन से राहत मिलती है।
अगर आप साइनस की समस्या से परेशान हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने कंधों के नीचे तकिया लगाकर सोएं। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आ सकती है। दमा के मरीजों को बायीं करवट सोने से आराम मिलता है।
साथ ही सीने में जलन की समस्या से भी राहत मिलती है। बाईं ओर करवट लेकर सोते समय पैरों के बीच तकिया रखना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मूल रूप से पेट के बल सोने से सांस लेने में तकलीफ होने पर फायदा होता है।