हेल्थ टिप्स: पित्ताशय में है पथरी तो दिन में दो बार पिएं ये जूस, टुकड़ों में निकल सकती है पथरी

631832 Gallbladder Stone

हेल्थ टिप्स: गॉलस्टोन यानी पित्ताशय में पथरी खतरनाक और दर्दनाक होती है। ये पथरी तब होती है जब पित्त में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल या बिलीरुबिन होता है। इससे पित्ताशय में छोटे-छोटे पत्थर बन सकते हैं। पित्ताशय की पथरी को हटाने के लिए सर्जरी आमतौर पर एक सरल उपचार है। लेकिन ये पथरी दर्द, एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या का कारण भी बनती है। अगर आप इन समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें। सही आहार चुनकर पित्त पथरी से राहत पाई जा सकती है। 

 

पित्त पथरी की समस्या को कम करने के लिए आप प्राकृतिक उपायों की मदद ले सकते हैं। जिसमें नींबू सबसे ज्यादा असरदार साबित होता है। नींबू का रस पित्त की पथरी को पूरी तरह से दूर नहीं करता है लेकिन पथरी के कारण होने वाली समस्याओं को कम कर सकता है। यहां, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि नींबू का रस पित्त पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन नींबू का रस पीने से पित्ताशय की पथरी के दौरान होने वाले लक्षणों को कम किया जा सकता है। 

 

नींबू का रस और शहद 

पित्त पथरी की शुरुआती समस्या के इलाज के लिए शहद के साथ नींबू का रस लिया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसे गर्म पानी के साथ पियें। नींबू और शहद का सेवन करने से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। 

 

गोल्ड ब्लैडर की पथरी होने पर नींबू का रस दिन में दो से तीन बार ऐसे ही पिया जा सकता है। हालांकि, सुबह खाली पेट ऐसे ही नींबू का रस पीना शरीर के लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है।