By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: वाराणसी के दिव्यांग छात्र हनुमंत ने पहले ही प्रयास में पार की सिविल सर्विस की पहली बाधा
Notification
Latest News
CUET UG परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, अब जारी हुआ ये नया नोटिफिकेशन
August 13, 2022
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने समझाई भारत का मतलब, पूछी जनता की राय, ट्विटर अकाउंट में बदली फोटो
August 13, 2022
सूर्यकुमार ने 15 दिन में खर्च किए 6 करोड़ रुपये, जानिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने की वजह
August 13, 2022
आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को राहत पैकेज मिलने की उम्मीद में आईएमएफ की बैठक 29 अगस्त को
August 13, 2022
अहमदाबाद: साबरमती जेल के कैदियों की आवाज बनेगी दृष्टिबाधितों के लिए नई दिशा, कैदियों ने की 3 हजार किताबों की ऑडियो रिकॉर्डिंग
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
उत्तर प्रदेश

वाराणसी के दिव्यांग छात्र हनुमंत ने पहले ही प्रयास में पार की सिविल सर्विस की पहली बाधा

neha maurya
Published July 2, 2022
Last updated: 2022/07/02 at 5:19 PM
2 Min Read
SHARE

वाराणसी, 02 जुलाई (हि.स.)। जीवन में कुछ हासिल करने का जज्बा हो तो कोई भी अवरोध उसे लक्ष्य प्राप्त करने से रोक नही सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है डीएवी पीजी कॉलेज के दिव्यांग छात्र हनुमंत लाल पटेल ने । हनुमंत ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विस की पहली सीढ़ी प्रीलिम्स परीक्षा पहले ही प्रयास में पार कर ली। ऑखों से पूरी तरह से देखने में अक्षम हनुमंत कॉलेज में एमए दर्शनशास्त्र के छात्र है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह ने हनुमंत लाल की पढ़ाई लिखाई का सारा जिम्मा स्वयं उठा रखा है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह एवं अपने माता पिता को दिया है। छात्र ने कहा कि आगे का रास्ता और कठिन होगा, जिसकी तैयारी के लिए कड़े परिश्रम की आवश्यकता है। हनुमंत ने कहा कि यदि आपके अन्दर लक्ष्य को प्राप्त करने का जुनून हो तो दिव्यांगता कही भी आड़़े नही आती है। दिखाई ना पड़़ने के बावजूद भी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने के बाबत छात्र ने बताया कि आनलाइन स्टडी मैटेरियल की वजह से काफी सहूलियत मिल जाती है और कोई परेशानी नही है।

छात्र हनुमंत की सफलता से गदगद प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह ने कहा कि हनुमंत काफी मेधावी छात्र है, उसकी मेहनत और सिविल सर्विस के प्रति लगन देखकर हमने उसका साथ देने का निश्चय किया था, जो आज सार्थक दिखाई पड़ रहा है। हनुमंत ने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नही बल्कि अपनी ताकत बना लिया जिसके लिए वह बधाई का पात्र है। आगे की पढ़ाई के लिए भी उसे जो भी आवश्यकता होगी उसकी मदद की जायेगी।

neha maurya July 2, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

उत्तर प्रदेश

गोंडा : जिलाधिकारी ने ट्रैक्टर चलाकर निकाली तिरंगा यात्रा

August 13, 2022
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर निकली तिरंगा यात्रा

August 13, 2022
उत्तर प्रदेश

अयोध्या के सन्तों ने राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार तक निकली तिरंगा यात्रा

August 13, 2022
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय ध्वज से हमारा व्यक्तिगत सम्बंध स्थापित होता है : प्रो. हरेराम त्रिपाठी

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?