पटना : राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति संग्रहालय प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संग्रहालय परिसर को मेंटेन रखें। साथ ही पूरे परिसर में पौधारोपण कराएं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद खालिद अनवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने सूरज नारायण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भजन, देशभक्ति गीत एवं बिहार गीत प्रस्तुत किया। सर्वधर्म प्रार्थना भी की गई।