Garlic: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को खत्म कर सकता है ‘लहसुन’, ये 6 बीमारियां भी कर सकती हैं दूर

गर्मियों में लहसुन खाने के फायदे लहसुन का इस्तेमाल सदियों से खाना पकाने में किया जाता रहा है। लहसुन एक ऐसी ही सब्जी है, जिसमें एक से एक कई जबरदस्त औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए सभी को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। इस सब्जी में एक विशेष घटक एलिसिन भी होता है, जो लहसुन को कई स्वास्थ्य लाभों से भर देता है। लहसुन में पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

लहसुन में विटामिन सी, के, नियासिन, थियामिन और फोलेट भी होता है। अगर आप अपने रोजाना के खाने में लहसुन को शामिल करते हैं तो आप इन 10 शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

1. दिल की बीमारियां लहसुन दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए भी इस सब्जी का सेवन करना चाहिए।

2. अपच: लहसुन को अपने आहार में शामिल करने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। कच्चा लहसुन खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी लहसुन बहुत फायदेमंद होता है।

3. कमजोर इम्‍यूनिटी अगर आपकी इम्‍यूनिटी कमजोर है या आपको सर्दी, खांसी और इंफेक्‍शन होने का खतरा रहता है तो आपको अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए। आप चाहें तो लहसुन को खाली पेट भी चबा सकते हैं।

4. खराब कोलेस्ट्रॉल लहसुन का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है.

5. त्वचा की समस्याएं लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और जीवाणुरोधी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। एक स्टडी में दावा किया गया है कि लहसुन को पिंपल्स पर लगाने से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि, इस उपाय को करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

6. कैंसर कई अध्ययनों में दावा किया गया है कि लहसुन खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लहसुन में मौजूद कई बायोएक्टिव अणु कैंसर कोशिकाओं को मारने और उन्हें फैलने से रोकने का काम करते हैं।

Check Also

दुनिया के ऐसे देशों के नाम जानकर चौंक जाएंगे जहां एक भी पेड़ नहीं

कहा जाता है कि जहां पेड़ नहीं वहां प्राकृतिक पर्यावरण का अभाव होता है। ऐसे …