उल्हासनगर में 20 दिन के बच्चे को बेचने वाली मां, डॉक्टर सहित पांच गिरफ्तार

मुंबई, 18 मई (हि.स.)। ठाणे जिले के उल्हासनगर में स्थित महालक्ष्मी नर्सिंग होम में 20 दिन के बच्चे को बेचने वाली उसकी मां, डॉक्टर सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चार महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप पाटिल ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि उल्हासनगर के एक महिला डॉक्टर नवजात बच्चों को बेच रही है। इसी के आधार पर बुधवार को नकली ग्राहक भेजकर इस सूचना की पुष्टि की गई। इसके बाद 20 दिन के बच्चे का सौदा 7 लाख रुपये में तय हुआ। पुलिस ने पैसे का लेन-देन करते समय डॉ चित्रा चैनानी (61 वर्ष) सहित सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में नासिक की दो महिलाएं, कर्नाटक के बेलगाम का एक व्यक्ति, बच्चे की मां और महिला डॉक्टर शामिल हैं। इस मामले की पुलिस गहन छानबीन कर बच्चा बिक्री गिरोह के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।

Check Also

Punjab News : सीएम भगवंत मान ने 30 जून तक बाढ़ नियंत्रण और स्वच्छ जल स्रोतों को पूरा करने का आदेश दिया

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 …