
घर में लगे पर्दे भी वास्तुदोष दूर करने में मदद कर सकते है। और साथ ही हमारी परेशानियों का हल भी कर सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने घरों में दिशा के हिसाब से पर्दों का रंग बदलना अच्छा होता है। सही रंग के पर्दे आपके घर में शांति व सुख-समृद्धि लाने का काम करते है।
सफलता के लिए बदलें घर के पर्दे:
# घर में हमेशा कलेश का माहौल रहता है तो अपने घर की दक्षिण दिशा के दरवाजो में लाल रंग के पर्दे लगाना बहुत अच्छा होता है। घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने से परिवार के लोगों का आपसी प्रेम बढ़ता है और घर में शांति आती है।
# सफलता पाने के लिए घर की पश्चिम दिशा के दरवाजो में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए।
# आप पैसो से जुडी परेशानियों का सामना कर रहे है तो घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाना अच्छा होता है। नीले रंग के पर्दे धन के आगमन के द्वार को खोलते है।