By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव: बाइडेन ने यूरोप में बढ़ाए अमेरिकी सैनिक व हथियार
Notification
Latest News
वरघोड़ा में ढोलियों की डिजिटल तैनाती, वायरल वीडियो लोगों ने कहा जबरू लाया भाई!
August 13, 2022
सूरत : ऐतिहासिक किले का प्रबंधन निजी ठेकेदार को सौंपने का प्रस्ताव टला
August 13, 2022
ब्रह्मास्त्र में दिखी शाहरुख खान की एक झलक? वायरल हो गया ये वीडियो
August 13, 2022
मंकीपॉक्स: दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का 5वां मामला, एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज
August 13, 2022
‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होते ही भड़क गए विवेक अग्निहोत्री, कहा- 60 साल के हीरो का 20 साल की लड़की से क्या मेल
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव: बाइडेन ने यूरोप में बढ़ाए अमेरिकी सैनिक व हथियार

neha maurya
Published June 29, 2022
Last updated: 2022/06/29 at 5:34 PM
2 Min Read
SHARE

मैड्रिड, 29 जून (हि.स.)। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जारी युद्ध का परिणाम अमेरिकी एवं यूरोपीय रक्षा तैनाती पर दिखने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप में अमेरिकी सैनिक और हथियार बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मैड्रिड में आयोजित ट्रांस अटलांटिक गठबंधन के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप में नाटो बलों के अमेरिकी सुदृढ़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि नाटो जमीन, हवा और पानी, सभी जगहों और सभी दिशाओं में मजबूत किया जाएगा। नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि यूरोप में तैनात किये जा रहे अतिरिक्त बलों में नए साजोसामान और सैनिक शामिल किए गए हैं। बाइडेन की घोषणा के मुताबिक रोटा, स्पेन में अमेरिकी नौसैनिक विध्वंसकों के बेड़े को चार से बढ़ाकर छह कर दिया गया है। पोलैंड में 5वीं सेना कोर का स्थायी मुख्यालय स्थापित किया जा रहा है। रोमानिया में एक अतिरिक्त रोटेशनल ब्रिगेड की बात कही गयी, जिसमें तीन हजार सैनिकों और दो हजार कर्मियों की कॉम्बैट टीम शामिल है। इसके अलावा बाल्टिक देशों में बढ़ी हुई रोटेशनल तैनाती, ब्रिटेन के लिए एफ-35 स्टील्थ प्लेन के दो अतिरिक्त स्क्वाड्रन के साथ जर्मनी और इटली में अतिरिक्त वायु रक्षा और अन्य क्षमताओं का एलान भी किया गया।

बाइडेन ने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि नाटो हर क्षेत्र में सभी दिशाओं से आने वाले खतरों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं, यह साबित करते हुए कि नाटो की अब पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है और यह पहले की तरह ही महत्वपूर्ण है। नाटो महासचिव स्टोल्टेनबर्ग ने टिप्पणी की कि नाटो का विस्तार यूक्रेन पर हमला करने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की उम्मीद के विपरीत है।

neha maurya June 29, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

विदेश

आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को राहत पैकेज मिलने की उम्मीद में आईएमएफ की बैठक 29 अगस्त को

August 13, 2022
विदेश

भारत की आपत्तियों के बावजूद श्रीलंका नहीं माना चीनी जासूसी जहाज को इजाजत

August 13, 2022
विदेश

पाकिस्तान में एआरवाई टीवी चैनल का लाइसेंस रद्द, सेना के खिलाफ भड़काने का आरोप

August 13, 2022
विदेश

बांग्लादेशी जिहादी संगठन के दो सदस्य हिरासत में, स्लिपर सेल के रूप में करते थे काम

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?