स्लीप जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में आंखों पर पट्टी बांधकर सोने से दिमाग की बढ़ती है कार्यक्षमता

पर्याप्त नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। एक नए शोध में बताया गया है कि आंखों पर पट्टी बांधकर सोने से दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है क्योंकि यह खिड़कियों आदि से आंखों पर पड़ने वाली रोशनी को ब्लॉक करने में मदद करता है। इससे हमारी नींद में खलल नहीं पड़ता। रात की अच्छी नींद हमारे दिमाग को तेज बनाती है और सूचनाओं को तेजी से अवशोषित करती है।

स्लीप जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि आंखों पर मास्क लगाकर सोने से हमारी याददाश्त और सतर्कता बढ़ती है। कार्डिफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइकोलॉजी के अध्ययन लेखक विवाना ग्रीको ने कहा कि टीम ने यह समझने के लिए दो प्रयोग किए कि कैसे आंखों के मास्क हमारी मदद करते हैं। पहले प्रयोग में 18 से 35 वर्ष के बीच के 94 लोग शामिल थे जिन्होंने रात को सोते समय आई मास्क पहन रखा था और दूसरा प्रयोग उसी आयु वर्ग के 35 लोगों पर किया गया जिन्होंने आई मास्क का उपयोग नहीं किया था।

शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक हफ्ते तक दोनों समूहों पर नजर रखी। निष्कर्ष में, ‘आई मास्क’ का उपयोग नहीं करने वाले समूह की तुलना में ‘आई मास्क’ का उपयोग करने वाले समूह का बौद्धिक स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। इसलिए, शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि सोते समय एक शांत और अंधेरी जगह मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बेहतर होती है।

Check Also

Soaked Mango Benefits: क्या आप जानते हैं भीगे आम से शरीर को कितने फायदे होते हैं! कोलेस्ट्रॉल भी घटता है

Soaked Mango Benefits For Skin: गर्मी के मौसम में आम बहुतायत में उपलब्ध होते हैं। इतना ही …