बेसहारा मवेशी सड़क पर, रूद्री रोड में हो रही दुर्घटना

धमतरी :  बेसहारा मवेशियों की झुंड सड़क पर रहने से रूद्री-गंगरेल मार्ग में दुर्घटना बढ़ गई है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बाइक चालकों व वार्डवासियों ने इन मवेशियों के खिलाफ नगर निगम से धर-पकड़ अभियान शुरू करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने से अधिकांश समय मवेशियों को सड़कों पर देखा जा सकता है।

रूद्री-गंगरेल इन दिनों काफी व्यस्ततम मार्ग हो चुका है। इस मार्ग में दिनभर वाहनों की आवाजाही रहता है, इससे ट्रैफिक बढ़ गई है। वाहनों के बीच में सड़क के बीचोबीच व आसपास खड़े बेसहारा मवेशी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। रूद्री-गंगरेल मार्ग में बेसहारा मवेशियों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने पुलिस गंभीर है नही नगर निगम धमतरी। रूद्री रोड में सफर करने वाले गगन कुमार साहू, होमेश कुमार, मनहरण देवांगन, गिरधर यादव का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम संयुक्त रूप से इस मार्ग में बेसहारा मवेशियों के लिए धर पकड़ अभियान चलाए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। सुबह व रात तक मवेशी सड़काें पर रहता है। चलती बाइक व वाहनों के सामने मवेशियों के आने से दुर्घटनाएं होती है। गौरवपथ से जनपद पंचायत तक बेसहारा मवेशी बड़ी संख्या में घूमते रहते हैं, जो दुर्घटना का बड़ा कारण है।सात मई को बीआरसीसी कार्यालय से कुछ दूरी पर नगर पंचायत भखारा निवासी दो भाई लोकनाथ साहू और दिलीप साहू बाइक से जा रहे थे, तभी उनके बाइक के सामने मवेशी आ गए। मवेशी से टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में घायल एक भाई के उनके एक हाथ उंगली खराब हो गया। कुछ लोगों ने दोनों भाईयों को शिवा प्रधान के एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। ऐसे ही कई अन्य दुर्घटनाएं इस मार्ग में आए दिन होती रहती है। ऐसे में दुर्घटना रोकने बेसहारा मवेशियों की धरपकड़ इस मार्ग में जरूरी है। नगर निगम के महापौर विजय देवांगन का कहना है कि निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित कर बेसहारा मवेशियों की धर पकड़ के लिए इस क्षेत्र में अभियान चलाने निर्देशित किया जाएगा।

Check Also

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, टीएमसी नेता के पास से पिस्टल बरामद

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की हत्या के बाद …