भर्ती भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वामपंथियों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प

कूचबिहार : पश्चिम बंगाल में भर्ती भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कूचबिहार में वामपंथी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हो गई जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दरअसल मंगलवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वूमेन एसोसिएशन (एआईडीडब्ल्यूए) की ओर से भर्ती भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम कार्यालय अभियान किया गया। अभियान को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्थानों पर बेरिकेड्स लगाए गए थे जिन्हें तोड़कर प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। हालाकिं कुछ देर बाद पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चल रहा है। यह आंदोलन उसी भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

Check Also

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- ‘बीते 9 साल जीर्णोद्धार और गरीबों के कल्याण के लिए रहे.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन शुरू कर दिया है। उद्घाटन …