By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: मौलवी खुदा बख्श खान के सम्मान में स्मारक बनाने की सरकार से मांग
Notification
Latest News
स्मार्टफोन: भारत में पांच सस्ते फोन, 8GB रैम के साथ हाई-टेक प्रोसेसर, देखें लिस्ट…
August 11, 2022
Nora Fatehi Pics: व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नोरा फतेही क्लासी लग रही
August 11, 2022
मिडिल क्लास लव की काव्या थापर है बेहद ग्लैमरस
August 11, 2022
रक्षाबंधन: बहनों के लिए ये चार तोहफे भले ही छोटे लगें लेकिन जरूरत के वक्त बहुत काम आएंगे, बहनों को दें…
August 11, 2022
पर्यटन स्थल: ये हैं हमारे गुजरात में घूमने लायक सबसे अच्छी जगहें, आप भी देखें
August 11, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

मौलवी खुदा बख्श खान के सम्मान में स्मारक बनाने की सरकार से मांग

neha maurya
Published August 2, 2022
Last updated: 2022/08/02 at 2:58 PM
3 Min Read
SHARE

बेतिया, 02 अगस्त (हि.स.)। सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी के संस्थापक मौलवी खुदा बख्श खान 180 वीं जन्म दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौलवी खुदा बख्श खान के सम्मान में स्मारक बनाने की सरकार से मांग की गई।

इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ. एजाज अहमद (अधिवक्ता) डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड डॉ शाहनवाज अली अमित कुमार लोहिया वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण शुक्ल एवं अल बयान के संपादक डॉ सलाम ने संयुक्त रूप से कहा कि आज ही के दिन आज से 180 वर्ष पूर्व 02 अगस्त 1842 को मौलवी खुदा बख्श खान का जन्म हुआ था। उनका सारा जीवन भारतीय इतिहास एवं कला संस्कृति को संरक्षित करने में बीता।

पटना शहर में भारत के कुछ दुर्लभ एवं सबसे मूल्यवान पांडुलिपियों का खजाना खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी में मौजूद है। जिसमें इस्तांबुल सार्वजनिक ग्रंथालय के बाद विश्व के सबसे बड़ी ग्रंथालय मौलवी खुदा बख्श खान के द्वारा स्थापित ग्रंथालय है। खुदा बख्श लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन बंगाल के तत्कालीन उपराज्यपाल 50 इलियट ने सर चार्ल्स इलियट ने किया था।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण शुक्ल ने कहा कि 1969 में भारत की संसद द्वारा खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी का देखरेख का भाग सरकार ने अपने अंतर्गत ले लिया। जिसमें उर्दू, फारसी, अरबी की हजारों पांडुलिपिया हैं। इस अवसर पर डॉ एजाज अहमद डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल एवं बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के शोधार्थी अधिवक्ता शाहनवाज अली ने संयुक्त रुप से कहा कि ऐतिहासिक खुदा बख्श खान चौक को संरक्षण प्रदान करते हुए खुदा बख्श लाइब्रेरी के संस्थापक मौलवी खुदाबख्श खान के सम्मान में स्मारक स्थापित किया जाए, ताकि नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली इतिहास को जान सके।

वक्ताओं ने स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष पर सरकार से जल्द से जल्द राष्ट्रीय संग्रहालय एवं विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की, ताकि दुर्लभ स्मृतियों को संरक्षित किया जा सके।

neha maurya August 2, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

‘भाजपा राजद को फोन कर कह रही थी दो तीन दिन इंतजार करो भाई’ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा दावा

August 11, 2022
बिहार

बिहार विधानसभा में 24 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश कुमार

August 11, 2022
बिहार

भाजपा के उपाध्यक्ष बनने के आरोपों को नकारते हुए नीतीश कुमार बोले- फर्जी…

August 11, 2022
बिहार

65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा ने रक्षाबंधन कार्यक्रम का किया आयोजन

August 11, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?