रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

सिलीगुड़ी :  सिलीगुड़ी नगर निगम की तरफ से मंगलवार को विश्व कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए है। निगम की तरफ से सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निगम के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, निगम के चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, मेयर परिषद के सदस्यों और पार्षद उपस्थित थे। वहीं, मेयर गौतम देव ने विश्व कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रबीन्द्रनाथ टैगोर एक महान भारतीय कवि व लेखक थे। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले वे पहले भारतीय थे। भारत का राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ और बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार-सोनार-बांग्ला’ रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की रचनाओं की देन है। निगम हर साल की तरह इस साल भी विश्व कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मना रही है।

Check Also

Punjab News : सीएम भगवंत मान ने 30 जून तक बाढ़ नियंत्रण और स्वच्छ जल स्रोतों को पूरा करने का आदेश दिया

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 …