सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में आपको अमरूद की महक कहीं से भी मिल जाएगी। अमरूद खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही ये हमारे रोगों को दूर करते हैं। ऐसे में अमरूद के सेवन से हम कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं।
अमरूद फाइबर से भरपूर होता है। जानकारी के अनुसार अमरूद में 12 प्रतिशत फाइबर होता है जो हमारे पाचन को बढ़ाता है। यह पेट के मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है। कब्ज होने पर अगर आप खाली पेट अमरूद को नमक के साथ खाएंगे तो आपको आराम मिलेगा।
डायबिटीज एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमरूद में फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है. जो मधुमेह को रोकने में सहायक है। डायबिटीज में थोड़े से कच्चे अमरुद को ज्यादा बीज के साथ काला नमक लगाकर खाएं।