सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हमें अतिरिक्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनके कारण हम मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से आप सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहेंगे। इसके सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहेगा।
अदरक में कई तरह के एंटीबायोटिक्स और औषधीय गुण पाए जाते हैं। अदरक का सेवन आप चाय या सूप के रूप में कर सकते हैं। अदरक पाचन क्रिया के लिए भी फायदेमंद होता है। यह डायफोरेटिक से भरपूर होता है जो शरीर को अंदर से गर्म करने में मदद करता है।
वहीं किचन में रखी हल्दी भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हल्दी संक्रमण, एलर्जी और सर्दी से लड़ने के लिए बहुत उपयोगी है। यह सर्दी के मौसम में हमें कई तरह की समस्याओं से बचाता है। सर्दी के मौसम में आप हल्दी और अदरक का सेवन जरूर करें।