By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading:  कांग्रेस का अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह
Notification
Latest News
पिछले साल, रिलायंस रिटेल ने रु। 30,000 करोड़ का निवेश
August 8, 2022
भारत में बढ़ेगी बेरोजगारी की समस्या, ‘ऑटोमेशन’ से 6.3 करोड़ लोगों की नौकरी जाएगी…
August 8, 2022
इक्विटी म्यूचुअल फंड जुलाई में 43% घटकर 8,898 करोड़ रुपये रहा
August 8, 2022
CWG 2022: भारतीय हॉकी टीम फाइनल से पहले चोट के कारण बाहर
August 8, 2022
CWG 2022: पीवी सिंधु ने जीता ‘गोल्ड’ फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी को हराया
August 8, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

 कांग्रेस का अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह

neha maurya
Published June 27, 2022
Last updated: 2022/06/27 at 8:27 PM
4 Min Read
SHARE

देहरादून, 27 जून (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ एक दिवसीय सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया। भाजपा का कहना है कि युवाओं को भ्रम में डालने में विपक्ष विफल साबित हुआ है। अब कांग्रेस अग्निपथ नहीं बल्कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

सोमवार को गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के लिए नहीं भाजपा सरकार अपनी राजनीति साधने के लिए योजना लाई है। अगर युवाओं की सचमुच चिंता की गई होती तो इस योजना का विरोध नहीं होता। इसलिए कांग्रेस युवाओं के हित की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी।

युवा कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में छह नंबर पुलिया पर और ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर योजना का विरोध किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बाजपुर तहसील पहुंचकर दो घंटे उपवास रखा और विरोध में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस नेताओं का कहना कि केन्द्र की यह योजना युवाओं के भविष्य से मजाक करने जैसा है। केन्द्र सरकार युवाओं के मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है। कांग्रेस युवाओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है। हर हाल में वापस लेने तक कांग्रेस आंदोलन को जारी रखेगी।

प्रदेश के सभी विधानसभाओं में जीते विधायक और विधानसभा में विधायक उम्मीदवार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन कर अग्निपथ भर्ती योजना को तुरंत ही वापस लेने की मांग की गई।

हरीश रावत सैन्यधाम से पदयात्रा कर राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अग्निपथ के खिलाफ वरिष्ठ नागरिकों के अभियान के माध्यम से सैन्यधाम चीड़बाग में शहीद सैनिकों को वरिष्ठ नागरिकों के साथ 29 जून प्रातः 11 श्रद्वांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे अग्निपथ योजना के विरुद्ध पदयात्रा कर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। हरीश रावत का कहना है कि युवाओं के साथ जनता भी इस योजना से परेशान है। उन्होंने कहा कि एक राजनीति व्यक्ति होने के बाद भी मैं वरिष्ठ नागरिकों मुहिम में शामिल होकर युवाओं की लड़ाई लड़ेंगे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनियल गोयल ने कहा कि कांग्रेस अग्निपथ की लड़ाई नहीं लड़ रही बल्कि वह केवल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। जनता कांग्रेस की नीतियों से भली भांति परिचित हैं।

युवाओं को बरगलाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शनः भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह को सत्य से मुंह फेरने और युवाओं को बरगलाने के लिए कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अग्निवीर योजना के विरोध में आज किया गया सत्याग्रह भी इसी रणनीति का हिस्सा है। कांग्रेस के झूठे आरोपों का जबाब मात्र तीन दिन में 3000 वायुसैनिक अग्निवीर बनने के लिए रिकॉर्ड 56,960 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि अभी 5 जुलाई तक आवेदन करने की तारीख है। कांग्रेस तीन दशक तक सैन्य आधुनिकीकरण को रोक कर देश की ताकत को कमजोर करने का काम किया। उन्होने विश्वास जताया कि युवा इस योजना को बखूबी समझ चुका है जिसका परिणाम वायु सेना भर्ती के लिए आए आवेदनों में नज़र आ रहा है और आने वाली थल सेना व अन्य अग्निवीर भर्तियों में यह उत्साह और अधिक अधिक दिखाई देगा।

neha maurya June 27, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

हिमाचल के चंबा में बादल फटने से भारी नुकसान, पुल टूटा, 1 की मौत

August 8, 2022
देश

मतदाता सूची सुधार: चुनाव आयोग ने 7 महीनों में 1 करोड़ प्रविष्टियों को हटा दिया

August 8, 2022
देश

कोयला घोटाला : पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को तीन साल की सजा

August 8, 2022
देश

बाटला हाउस से पकड़े गए आईएस आतंकी के मामले में राजनीति छोड़ो, आप नेता बोले निर्दोष

August 8, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?