रांची, 22 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव का कांग्रेस भवन में गुरुवार को अभिनंदन किया गया।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जहां से जुलूस की शक्ल में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कमलेश ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर, अमर शहीद बिरसा मुंडा, शहिद नागेश्वर महतो, वीर बुधु भगत,स्वर्गीय कार्तिक उरांव,वीर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे जहां उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर से पदभार ग्रहण किया।