By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: अग्निपथ के विरोध में 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का सत्याग्रह
Notification
Latest News
वरघोड़ा में ढोलियों की डिजिटल तैनाती, वायरल वीडियो लोगों ने कहा जबरू लाया भाई!
August 13, 2022
सूरत : ऐतिहासिक किले का प्रबंधन निजी ठेकेदार को सौंपने का प्रस्ताव टला
August 13, 2022
ब्रह्मास्त्र में दिखी शाहरुख खान की एक झलक? वायरल हो गया ये वीडियो
August 13, 2022
मंकीपॉक्स: दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का 5वां मामला, एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज
August 13, 2022
‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होते ही भड़क गए विवेक अग्निहोत्री, कहा- 60 साल के हीरो का 20 साल की लड़की से क्या मेल
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

अग्निपथ के विरोध में 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का सत्याग्रह

neha maurya
Published June 27, 2022
Last updated: 2022/06/27 at 7:56 PM
2 Min Read
SHARE

जयपुर, 27 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर युवाओं के भविष्य के साथ एनडीए सरकार में हुए खिलवाड़ से न्याय दिलवाने के लिए अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्याग्रह किया गया। इस सत्याग्रह आंदोलन में क्षेत्रीय विधायक, विधायक प्रत्याशी, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण सहित प्रमुख कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सत्याग्रह में शामिल हुए। डोटासरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार बिना किसी से चर्चा किए संसद एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करते हुए जनता पर निर्णय थोपने का कार्य करती है। पूर्व में भी मोदी सरकार ने नोटबंदी एवं गलत तरीके से जीएसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी से चर्चा किए तीन काले कृषि कानून देश पर थोप दिए थे जिसके परिणामस्वरूप 15 माह तक किसानों को सड़कों पर बैठकर आंदोलन करना पड़ा एवं 700 से अधिक किसानों की शहादत हुई, जिसके पश्चात् केन्द्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून देश से माफी मांगते हुए वापस लेने पड़े। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना देश की सेना को कमजोर करने वाला कदम है। साथ ही उन युवाओं जो देश के लिए जान न्यौछावर करने का जज्बा रखते हुए सीमाओं की सुरक्षा करने का सपना देख रहे थे, उनके हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से समझौता करने वाली इस अग्निपथ योजना के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है तथा केन्द्र सरकार को यह योजना वापस लेनी पड़ेगी।

neha maurya June 27, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

सूरत : ऐतिहासिक किले का प्रबंधन निजी ठेकेदार को सौंपने का प्रस्ताव टला

August 13, 2022
देश

मंकीपॉक्स: दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का 5वां मामला, एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज

August 13, 2022
देश

सूरत: कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी 4 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को गुजरात के चारधाम तीर्थ यात्रा पर ले जाएंगे, यात्रा 15 अगस्त से शुरू होगी

August 13, 2022
देश

महेसाणा : शंकुज स्कूल में स्वतंत्रता अमृत उत्सव समारोह, 30 फुट ऊंचे व 20 फुट चौड़े 100 फुट ऊंचे खंबे पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?