Stock Market Closing, 12 जनवरी, 2023: भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। निवेशकों को 18 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आज बीएसई में लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 280.06 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है, जो बुधवार को गिरकर 280.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था। सेंसेक्स आज 147 अंक और निफ्टी 37 अंक नीचे बंद हुआ।
आज शेयर बाजार क्यों गिरा?
सेंसेक्स 147.47 अंकों की गिरावट के साथ 59,958.03 पर और निफ्टी 37.50 अंकों की गिरावट के साथ 17,858.20 पर बंद हुआ। बैंकिंग, एनर्जी शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजारों में आज गिरावट आई। हालांकि आज के कारोबार में आईटी सेक्टर ने बाजार को सपोर्ट किया।
बुधवार को बाजार कितने अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था
उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को सेंसेक्स 29.21 अंक गिरकर 60,086.27 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 23.95 अंक नीचे 17,890.20 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 631.83 अंकों की गिरावट के साथ 60115.48 अंकों, निफ्टी 187.05 अंकों की गिरावट के साथ 17914.15 अंकों और बैंक निफ्टी 568 अंकों की गिरावट के साथ 42014.75 अंकों पर बंद हुआ था।
क्या है सेक्टरों की स्थिति
बाजार में गिरावट के बावजूद आईटी, ऑटो, मीडिया सेक्टर के शेयरों में मजबूती रही। जबकि बैंकिंग, एनर्जी, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, मेटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी रही। जबकि एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर बढ़त के साथ और 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
सूचकांक का नाम | बंद होने का स्तर | उच्च स्तर | निम्न स्तर | परिवर्तन (प्रतिशत में) |
बीएसई सेंसेक्स | 59,958.03 | 60,290.35 | 59,632.32 | -0.25% |
बीएसई स्मॉलकैप | 28,795.33 | 28,945.89 | 28,690.61 | -0.02% |
भारत विक्स | 15.28 | 16.0425 | 14.42 | -1.04% |
निफ्टी मिडकैप 100 | 31,360.10 | 31,566.50 | 31,236.70 | -0.31% |
निफ्टी स्मॉलकैप 100 | 9,647.65 | 9,704.10 | 9,596.85 | -0.07% |
निफ्टी स्मॉलकैप 50 | 4,327.10 | 4,351.30 | 4,302.65 | -0.09% |
निफ्टी 100 | 18,028.30 | 18,105.15 | 17,932.75 | -0.14% |
निफ्टी 200 | 9,443.55 | 9,484.90 | 9,395.30 | -0.17% |
निफ्टी 50 | 17,858.20 | 17,945.80 | 17,761.65 | -0.21% |