By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: तिरंगे थीम पर चारभुजा नाथ को 15 अगस्त को लगेगा छप्पन भोग
Notification
Latest News
सिर्फ गैस ही नहीं, इन कारणों से भी हो सकती है पेट फूलने की समस्या, जानिए किन तरीकों से हम इससे पा सकते हैं निजात
August 15, 2022
Health Care: अंकुरित चना और गुड़ खाने के अनोखे फायदे, पढ़ें यह लेख
August 15, 2022
गर्दन का दर्द: कंधे और गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना करें यह योगासन, बहुत जल्द मिलेगा आराम
August 15, 2022
अनार के फायदे: खाएं अनार, बढ़ती है बीमारियों से लड़ने की क्षमता
August 15, 2022
High BP Control Tips: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कैसे रख सकते हैं अपना बीपी कंट्रोल, सरकार ने दिए सुझाव
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

तिरंगे थीम पर चारभुजा नाथ को 15 अगस्त को लगेगा छप्पन भोग

neha maurya
Published August 6, 2022
Last updated: 2022/08/06 at 3:36 PM
3 Min Read
SHARE

भीलवाड़ा, 06 अगस्त (हि.स.)। भीलवाड़ा में श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के बड़ा मंदिर भीलवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर इस बार विशेष आयोजन के तहत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें चारभुजा नाथ का श्रंगार, पोशाक, मंदिर की सजावट, मालाएं, गुब्बारे चुन्नियां एवं छप्पन भोग के व्यंजन सभी तिरंगे रंग में रंगे जाएंगे। 150 से ज्यादा तिरंगे व्यंजनों का भोग चढ़ाया जाएगा

मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि 290 वर्ष पुराने इस बड़े मंदिर में आजादी के 75 वर्ष की याद ताजा करने के लिए उसे यादगार बनाने के लिए इस बार चारभुजा नाथ के छप्पन भोग में तिरंगा थीम्स दी गई। 15 अगस्त सोमवार को आयोजित चारभुजा नाथ के सुबह से ही कई आयोजन होंगे। प्रातः 5.15 बजे दुग्ध अभिषेक 8 बजे से 12.15 बजे तक भजन गंगा एवं छप्पन भोग दर्शन 11.30 बजे मंदिर शिखर पर ध्वजा का विशेष आयोजित होगा। 12.15 बजे बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

इस बार बाहर से बुलाए विशेष हलवाई द्वारा 14 अगस्त से ही इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी जाएगी। इस हेतु इस बार 15 अगस्त को आयोजित छप्पन भोग में ब्यावर के हलवाई बुलाकर विशेष भोग तैयार किया जाएगा जो भीलवाड़ा जिले में आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सब कुछ तिरंगे में रंगेगा- चारभुजा नाथ का श्रंगार तिरंगे कलर के फूलों से खाटू श्याम के दर्शन होंगे। तीन कलर में पोशाक, मंदिर की सजावट में तीन कलर में मालाएं, तीन कलर में गुब्बारे, तीन कलर में चुन्नीया एवं तीन कलर में विशेष व्यंजनों का निर्माण कराकर चारभुजा को अर्पण किया जाएगा। इस बार के 15 अगस्त के दिन आयोजित छप्पन भोग के विशेष दर्शनो की व्यवस्था रहेगी।

छप्पन भोग में भी पर्यावरण का ध्यान रखा- इस बार छप्पन भोग के विशेष आयोजन में डेढ़ सौ तरह के तैयार किए गए। व्यंजन मिट्टी कि हान्डिया, 150 मिट्टी की थालियों जो विशेष कारीगरों से तैयार करा कर कर इस पर तिरंगे रंग में रंगा कर उसमें चारभुजा नाथ के व्यंजन रखे जाएंगे। इसी तरह प्रसाद वितरण भी प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं करते हुए गन्ने के वेस्ट से तैयार दोनाें, प्लेटों में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

चारभुजा नाथ के भजन गंगा का होगा विशेष आयोजन भजन गायक आएंगे- छप्पन भोग के दौरान 15 अगस्त को प्रातः 9 से 12 बजे तक चारभुजा नाथ के भजनों की विशेष बयार रहेगी इसमें तीन भजन गायकों पुरुष महिलाओं द्वारा चारभुजा नाथ के भजनों का स्वर बिखेरा जाएगा।

neha maurya August 6, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

सोमवार को बीड में विनायक मेटे के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा

August 14, 2022
देश

राज्य कैबिनेट के खातों के आवंटन का ऐलान, फडणवीस के पास पांच अहम खाते

August 14, 2022
देश

भारत में कानून पर प्रमुख निर्णय

August 14, 2022
देश

घड़े का पानी पीने पर शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत

August 14, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?