कैथल : चंडीगढ़ से अपने बच्चों के साथ पूंडरी में ससुराल पहुंची महिला को उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीट दिया। घायल महिला ने कैथल के सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला चंडीगढ़ के एक शोरूम पर सिर दर्द का काम करती है। गांव फतेहपुर निवासी विवाहिता ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एक शोरूम में सेल्स गर्ल्स के तौर पर कार्य करती है। उसकी शादी रविपाल के साथ 6 मार्च 2011 की हुई थी।
उसके पास एक लड़का व लड़की है। वह 11 मई की रात 8 बजे चंडीगढ़ से फतेहपुर आई थी। शाम को खाना बनाने के बाद उसका उसके पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद पति रविपाल, जेठ विजयपाल व सास ओमी देवी ने मिलकर थप्पड़, मुक्कों व लातें मारना शुरू कर दिया। जब वह अपना बचाव करके बाहर जाने लगी तो ससुर शुगन चन्द ने बाहर के दरवाजे की कुंडी लगा दी।
उसके पति ने पीछे से लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर में दे मारी तो चोट लगने से नीचे गिर गई। उसके बाद ससुराल वालों मिलकर उसे बड़ी बेरहमी से पीटा। उसने पूंडरी अस्पताल में अपना इलाज करवाया। उसे एक्स-रे के लिए कैथल के सिविल अस्पताल में भेजा गया। जहां से उसे आंटी कमलजीत उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्र ले गई थी। जहां से अब वह ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत देने के लिए थाना में पहुंची है। पूंडरी थाना के एएसआई नरेंद्र ने बताया की विवाहिता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।