कपूर के स्वास्थ्य लाभ : हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा में कपूर जलाने का विशेष महत्व है। कपूर का इस्तेमाल हर तरह की पूजा में किया जाता है। माना जाता है कि कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध होता है। पूजा में इस्तेमाल होने वाला यह कपूर शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। कपूर हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कपूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होता है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि किस तरह की बीमारी में कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
दर्द दूर करने के लिए
अगर आपके शरीर पर कोई चोट है और उस जगह पर दर्द हो रहा है तो कपूर को पानी में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। कपूर के इस्तेमाल से चोट भी जल्दी ठीक होगी क्योंकि कपूर में एंटीबायोटिक गुण होते हैं।
सांस की तकलीफ में
कपूर में कई ऐसे तत्व होते हैं जो सांस से संबंधित समस्याओं में मदद कर सकते हैं। कपूर के गुण फेफड़ों की सूजन को दूर करते हैं और नसों को आराम देते हैं। यह खांसी की समस्या को भी कम कर सकता है।
कम रक्तचाप
लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी कपूर फायदेमंद होता है। कपूर के सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।
बालों की समस्या के लिए
अगर आपके बाल भी डैंड्रफ और बालों के झड़ने से परेशान हैं तो कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में मसाज करें। इस तेल के इस्तेमाल से बालों की समस्या जल्दी दूर होती है।
खुजली से राहत
अगर किसी भी कारण से त्वचा में खुजली होती है या रैशेज होने लगते हैं तो कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको खुजली से राहत मिलेगी।