कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स हैं, जिनके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। इन्हीं में से एक है पत्तागोभी का जूस, जिसके वजन घटाने के साथ और भी कई फायदे हैं।

कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स हैं, जिनके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। इन्हीं में से एक है पत्तागोभी का जूस, जिसके वजन घटाने के साथ और भी कई फायदे हैं।

हरी सब्जियों में पत्ता गोभी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है. सब्जियों के अलावा जिसे आप सूप और जूस के रूप में भी खा सकते हैं।

पत्ता गोभी में अघुलनशील फाइबर, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी1, बी6, के, ई, सी के अलावा कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, आयरन और सल्फर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसे पीने से न केवल शरीर में यह पोषण पूरा होता है बल्कि यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

पत्ता गोभी का जूस प्राकृतिक रूप से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसा इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर के कारण होता है, जो मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है। इस जूस को पीने से भूख भी कंट्रोल में रहती है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स से बचा जा सकता है।

अस्वास्थ्यकर खान-पान और जीवनशैली के कारण शरीर में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे कई बीमारियां पनपने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स किया जाए। पत्तागोभी का जूस एक प्राकृतिक क्लींजर है, इसे पीने से शरीर की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं।

पत्तागोभी का जूस पीने से आंतों की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आंतों को ई.कोली और शिगेला जैसे बैक्टीरिया से बचाते हैं। ये बेहद खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा इसमें ओलीनोलिक एसिड होता है, जो आंतों की कार्यप्रणाली को बनाए रखने में मदद करता है।

तनाव, शराब का अधिक सेवन, धूम्रपान आदि पेट में अल्सर का कारण बन सकते हैं। इसलिए फूलगोभी के रस में मौजूद अघुलनशील फाइबर पेट के अल्सर की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है। शोध के अनुसार फूलगोभी का रस पेट की सूजन को कम करने और संक्रमण को दूर करने में भी मदद कर सकता है।