
News India Live, Digital Desk: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में भगवान बुद्ध को श्रीहरि विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। इसी वजह से इस पूर्णिमा का महत्व हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में विशेष माना गया है। कई स्थानों पर इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है।
बुद्ध पूर्णिमा 2025 कब है? (Buddha Purnima 2025 Date)
2025 में बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, सोमवार को है।
पूजा का शुभ मुहूर्त (Buddha Purnima Puja Muhurat)
- पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 11 मई 2025, रविवार रात 09:13 बजे
- पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 मई 2025, सोमवार शाम 07:21 बजे
बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष पूजा विधि
- बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें और पूरे दिन उपवास रखें।
- रात में चंद्र देव को फूल, अन्न, गुड़, धूप और दीप अर्पित करें।
- मंदिर जाकर भगवान विष्णु की मूर्ति के समक्ष दीपक जलाएं।
- घर में भी विधि-विधान से भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें।
- इस पवित्र तिथि पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है।
- ब्राह्मणों को जल से भरा मिट्टी का कलश और पकवान दान करें।
बुद्ध पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये कार्य
- इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा आदि का सेवन न करें।
- बुद्ध पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें।
- किसी की निंदा या बुराई करने से बचें।
Weather pattern changed in Rajasthan : तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी