By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा प्रखंड कार्यालय का किया गया घेराव
Notification
Latest News
रानी चटर्जी फोटो: देशभक्ति के रंग में रंगी रानी चटर्जी, तिरंगे के साथ शेयर की तस्वीर
August 16, 2022
जियोर्जिया एंड्रियानी: जियोर्जिया का हॉट जिम लुक बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर, देखें तस्वीरें
August 16, 2022
मीशा अय्यर : एक्ट्रेस मीशा ने गोल्ड ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें
August 15, 2022
वाणी कपूर पिक्स: वाणी कपूर ने पीले रंग की ड्रेस में पार्टी में चुराया, फोटो में सिजलिंग लग रही
August 15, 2022
नजर आया तमन्ना भाटिया का हॉट लुक, तस्वीरें देखकर दीवाने हो गए तमन्ना भाटिया
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा प्रखंड कार्यालय का किया गया घेराव

neha maurya
Published August 6, 2022
Last updated: 2022/08/06 at 5:21 PM
2 Min Read
SHARE

भागलपुर, 6 अगस्त (हि.स.)। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा शनिवार को जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव किया गया। इसके पूर्व प्रदर्शन जुलूस सन्हौला मवेशी अस्पताल से निकलकर भगत सिंह चौक होते हुए बीच बाजार होते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पहुंचा। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा गगनभेदी नारे लगाए गए। प्रखंड कार्यालय जाने के दौरान रास्ते में प्रखंड विकास पदाधिकारी बीच बाजार में भागते हुए नजर आए। भाकपा माले एवं नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बीडीओ का घेराव किया और बीच सड़क पर ही जवाब सवाल करने लगे।

मौके पर सन्हौला थाने के द्वारा भारी संख्या में फोर्स को मंगवाया गया और बीडीओ को पुनः अपने प्रखंड चेंबर में ले जाया गया। प्रदर्शनकारी प्रखंड पहुंचते नारेबाजी करने लगे। लगभग 4 घंटा बीत जाने के बाद भी प्रखंड से कोई भी पदाधिकारी मिलने के लिए डर से नहीं आए। जबकि सन्हौला बीडीओ एवं सीओ प्रखंड में मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों के सामने नहीं आने का मुख्य कारण था कि सन्हौला सीओ एवं बीडीओ जनता से ठीक ढंग बात नहीं करते थे। अभद्रता से पेश आते थे। काफी देर बाद सन्हौला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार की मौजूदगी में सन्हौला सीओ एवं बीडीओ से प्रदर्शनकारियों की वार्तालाप हुई।

इस 19 सूत्री मांग को लेकर जिला पदाधिकारी के नाम से सन्हौला बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। घेराव एवं प्रदर्शन सभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के बिहार राज्य अध्यक्ष संजीत सुमन, जिला सचिव रूपेश कुमार राज, अंचल मंत्री वासुदेव पंडित, भाकपा नेता ब्रह्मदेव सिंह यादव, भाकपा अंचल सहायक सचिव आलम, दिलीप कुमार यादव, हदीसा खातून, ए आई वाई एफ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, उपाध्यक्ष मिहिकलाल यादव, संयुक्त सचिव अनरूद कुमार, रमेश प्रसाद कमलेश तांती, सदीक लाल सिंह, भूदेव दास, सावन कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

neha maurya August 6, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

बिहार कांग्रेस : कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर विवाद, मंत्री पद के सम्मानजनक पद दिए जाएं अन्यथा…, कांग्रेस से सीधी धमकी

August 15, 2022
बिहार

बिहार कैबिनेट विस्तार : नीतीश कुमार का मंत्रिस्तरीय आवंटन का फॉर्मूला तैयार, जानिए किस पार्टी को मिलेगा विधानसभा अध्यक्ष का पद

August 15, 2022
बिहार

बिहार कैबिनेट विस्तार : नीतीश कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को, राजद का होगा हाथ

August 15, 2022
बिहार

तेजस्वी से एक कदम आगे नीतीश कुमार देंगे 20 लाख युवाओं को रोजगार

August 15, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?