भाजपा महानगर के नमो एप के संयोजक नियुक्त

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी महानगर नमो विभाग के संयोजक शाकुल उनियाल और सहसंयोजक मनीष पाल को मनोनीत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से प्रदेश संयोजक नमो एप विभाग अनूप सिंह रावत की संस्तुति के पश्चात नियुक्त किया गया है। देहरादून भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने शाकुल को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन किया है,उसी तरह दोगुनी मजबूती से नमो एप के माध्यम से पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। शाकुल उनियाल भारतीय जनता युवा मोर्चा में 2007 से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

इससे पूर्व में वह महानगर देहरादून भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी का दायित्व निर्वाहन कर चुके हैं l

Check Also

Punjab News : सीएम भगवंत मान ने 30 जून तक बाढ़ नियंत्रण और स्वच्छ जल स्रोतों को पूरा करने का आदेश दिया

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 …