By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: बर्थडे स्पेशल 6 अगस्त: सिंगर के साथ-साथ मशहूर होस्ट भी हैं आदित्य नारायण
Notification
Latest News
टीना दत्ता ने फिर तोड़ी ‘संस्कारी बहू’ की छवि, शॉर्ट ड्रेस पहनकर किया बोल्ड फोटोशूट!
August 10, 2022
श्रीमती गैलेक्सी 2023: कैप्टन चाहत दलाल बनीं ‘मिसेज गैलेक्सी’; मुंबई हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत
August 10, 2022
शहनाज़ गिल : शहनाज़ गिल का ग्लैमरस अवतार, देखें नया फोटोशूट!
August 10, 2022
फोटो: बाथटब में बैठी अंकिता लोखंडे का बोल्ड अवतार, सिजलिंग पोज!
August 10, 2022
Manushi Chhillar Pics: ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में मानुषी छिल्लर का बेहद ग्लैमरस अवतार, देखें तस्वीरें!
August 10, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल 6 अगस्त: सिंगर के साथ-साथ मशहूर होस्ट भी हैं आदित्य नारायण

neha maurya
Published August 5, 2022
Last updated: 2022/08/05 at 2:22 PM
3 Min Read
SHARE

बॉलीवुड के मशहूर युवा सिंगर,एक्टर और होस्ट आदित्य नारायण आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गए हैं। मशहूर सिंगर उदित नारायण और दीपा नारायण के बेटे आदित्य नारायण का जन्म 6 अगस्त, 1987 को मुंबई में हुआ था। आदित्य को बचपन से ही गायिकी का शौक था। घर में संगीत का माहौल होने की वजह से उनकी भी रुचि संगीत में बचपन से ही रही। आदित्य ने महज 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।

आदित्य नारायण ने पहली बार साल 1992 में बतौर प्लेबैक सिंगर गाया था। यह एक नेपाली फिल्म थी जिसका नाम ‘मोहिनी’ था। इसके बाद साल 1995 में आदित्य ने पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ ‘अकेले हम अकेले तुम’ फिल्म के लिए गाया था। आदित्य नारायण ने आशा भोसले के गाए गाने ‘रंगीला’ में कैमियो भी किया था। आदित्य का सबसे फेमस गाना साल 1996 में आई फिल्म ‘मासूम’ का-‘छोटा बच्चा जान के…’ है। इस गाने के लिए आदित्य को बेस्ट चाइल्ड सिंगर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था।

आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है।आदित्य ने सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर है बल्कि वह एक बेहतरीन एक्टर भी है। उन्होंने शाहरुख़ खान और सलमान खान जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म परदेस और जब प्यार किसी से होता है में आदित्य के अभिनय को हर किसी ने काफी सराहा। आदित्य नारायण ने साल 2009 में आई फिल्म ‘शापित’ में मुख्य किरदार निभाया था।

इन सब के अलावा आदित्य ने टीवी शो होस्ट में भी अपनी किस्मत को आजमाया। आदित्य ने 2007 में ‘सारेगामापा’ शो होस्ट किया जिसकी काफी तारीफ हुई। इसक बाद तो उन्होंने एक के बाद एक कई सिंगिंग रियल्टी शोज होस्ट किए। बतौर होस्ट उन्होंने ‘खतरा..खतरा..खतरा..’, ‘किचन चैंपियन’, ‘एंटरटेनमेंट की रात’, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’, सा रे गा मा पा,इंडियन आइडल 12 जैसे शो भी होस्ट किए हैं।

आदित्य की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल को लम्बे समय तक डेट करने के बाद 1 दिसंबर, 2020 को शादी रचा ली । इसी साल मार्च में आदित्य और श्वेता अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी त्विशा के माता-पिता बने। आदित्य एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।

neha maurya August 5, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

मनोरंजन

टीना दत्ता ने फिर तोड़ी ‘संस्कारी बहू’ की छवि, शॉर्ट ड्रेस पहनकर किया बोल्ड फोटोशूट!

August 10, 2022
मनोरंजन

श्रीमती गैलेक्सी 2023: कैप्टन चाहत दलाल बनीं ‘मिसेज गैलेक्सी’; मुंबई हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत

August 10, 2022
मनोरंजन

शहनाज़ गिल : शहनाज़ गिल का ग्लैमरस अवतार, देखें नया फोटोशूट!

August 10, 2022
मनोरंजन

फोटो: बाथटब में बैठी अंकिता लोखंडे का बोल्ड अवतार, सिजलिंग पोज!

August 10, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?