पूरी दुनिया में नए साल 2023 का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। कोरोना के खतरों के बीच दुनियाभर में लोग नए साल के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं. दुनिया के कई देशों में पटाखे फोड़ने और संगीत की धुनों के साथ लाइट शो के बीच नए साल 2023 की खुशियां बांटी जा रही हैं. इस दौरान दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
दुनिया नए साल 2023 में प्रवेश कर चुकी है और लोग इसका स्वागत करने के लिए उमड़ते नजर आ रहे हैं। नया साल सबके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए। लोगों को नए साल से काफी उम्मीदें हैं।
बुर्ज खलीफा में शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन
नए साल की शुरुआत बुर्ज खलीफा आतिशबाजी शो के साथ हुई। 31 दिसंबर को बहुत सारी योजना और तैयारी के साथ शानदार आतिशबाजी शो ने दुनिया भर के लोगों को आकर्षित किया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता बुर्ज खलीफा आकर्षण का केंद्र बना। आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हो गए। आतिशबाजी का शो देखने के लिए दुबई पुलिस ने एक बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया था।